कंडक्टर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में दो आरोपित पुलिस की गिरफ्त में
कंडक्टर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में दो आरोपित पुलिस की गिरफ्त में

कंडक्टर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में दो आरोपित पुलिस की गिरफ्त में

धर्मशाला, 20 अक्टूबर (हि.स.)। कंडक्टर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में दो आरोपित पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। इनमें एक आरोपित मनोज ने कांगड़ा जिला के शाहपुर थाना में आत्मसमर्पण किया जबकि दूसरे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दूसरा आरोपित कांगड़ा के भाली पंचायत का अनिल है। पुलिस आरोपियों की पेपर वाले दिन रविवार से ही तलाश में थी। हालांकि मंगलवार को एक युवक मनोज के परिजन और भाली पंचायत की प्रधान सुदर्शना उसे लेकर पुलिस थाने पहुंची। बीते रविवार को जैसे ही पुलिस को पेपर लीक मामले में युवक की जानकारी मिली, तभी पुलिस ने युवक के घर में छापेमारी की थी लेकिन उस समय युवक घर से बाइक लेकर फरार हो गया था। पुलिस लगातार आरोपित युवक के रिश्तेदारों सहित संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इस घटना के बाद ही शाहपुर थाने में पेपर लीक मामले को लेकर मामला दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि रविवार को एचआरटीसी कंडक्टर भर्ती परीक्षा का पेपर शाहपुर के एक निजी संस्थान से उक्त युवक ने सोशल मीडिया पर लीक किया था। पेपर लीक होने के बाद कांगड़ा पुलिस हरकत में आई और रविवार शाम से ही युवक को पकड़ने के लिए पुलिस ने मशक्कत करना शुरू कर दी थी। उधर आरोपित के आत्मसमर्पण के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। खुद एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन शाहपुर थाना में मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो युवकों को पकड़ा गया है और उनसे पूछताछ जारी है। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in