इंटरस्टेट बस सेवा शुरू होने के बाद बंद पड़ा पठानकोट डिपो होगा कार्यशील
इंटरस्टेट बस सेवा शुरू होने के बाद बंद पड़ा पठानकोट डिपो होगा कार्यशील

इंटरस्टेट बस सेवा शुरू होने के बाद बंद पड़ा पठानकोट डिपो होगा कार्यशील

धर्मशाला, 14 अक्टूबर (हि.स.)। कोरोना काल के बीच करीब सात माह बाद शुरू हुई हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की इंटरस्टेट बस सेवा शुरू होने के साथ पंजाब के पठानकोट में चलने वाला परिवहन निगम का डिपो भी फिर से सक्रिय रूप से काम करेगा। इसके लिए निगम प्रबंधन ने फिर से पत्राचार किया है। कोरोना काल में प्रदेश के बाहरी राज्यों के लिए एचआरटीसी बसों की आवाजाही बंद होने के कारण पठानकोट बस डिपो भी कार्यशील नहीं था तथा इसे कोरोना काल में जूसर से ही चलाया जा रहा था। वहीं अब अनलॉक पांच के बाद धीरे-धीरे व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के प्रयास चल रहे हैं। त्योहारी सीजन को देखते हुए सरकार ने आम आदमी की आवाजाही को पड़ोसी राज्यों तक शुरू करने की पहल की है। सरकार ने पहले चरण में निगम के करीब 25 बस रूटों को शुरू करने की मंजूरी दी है। इनकी सफलता के बाद त्योहारों के समय यात्रियों की डिमांड के हिसाब से बस रूटों की संख्या में धीरे-धीरे इजाफा किया जााएगा। मौजूदा समय में धीरे-धीरे लोगों का विश्वास बनने लगा है। हालांकि अधिकतर लोग अपने निजी वाहनों में ही कोरोना से बचाव के लिए आवागमन कर रहे थे। लेकिन अब हालात बदलने केबाद उम्मीद लगाई जा रही है। कोविड के चलते परिवहन व्यवस्था करीब सात माह से बुरी तरह से प्रभावित हुई है। जिससे परिवहन निगम के कर्मचारियों को वेतन देना भी निगम के लिए चुनौती बन गया था। लेकिन अब बदले हालात के बीच राहत मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in