back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नरेंद्र बरागटा के निधन पर राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

शिमला, 05 जून (हि.स.)। हिमाचल सरकार में मुख्य सचेतक, जुब्बल-कोटखाई के विधायक एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा के निधन पर राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। शनिवार प्रातः पीजीआई चण्डीगढ़ में नरेन्द्र बरागटा (69) का निधन हुआ। बरागटा के निधन से भाजपा ने एक तेजतर्रार नेता खो दिया है। तीन बार विधायक और एक बार मंत्री रहे नरेंद्र बरागटा जमीन से जुड़े नेता थे। वर्ष 2007 से 2012 तक बागवानी मंत्री के रूप में उन्होंने अप्पर शिमला में बागवानी क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी थी। अप्पर शिमला की जीवनरेखा मानी जाने वाली ठियोग-हाटकोटी सड़क के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए बरागटा ने जनआंदोलन भी किया था। हर कोई उनके कुशल नेतृत्व को याद कर रहा है। भाजपा, कांग्रेस और माकपा ने बरागटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय में नरेंद्र बरागटा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेन्द्र बरागटा का दुःखद निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है क्योंकि वह एक समर्पित भाजपा नेता थे और विधानसभा क्षेत्र जुब्बल-कोटखाई के विकास के लिए प्रयासरत थे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद सुरेश कश्यप, मंत्रिमण्डल के सभी सदस्यों, विधायकों, विभिन्न बोर्ड व निगमों के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों और अन्य नेताओं ने भी नरेन्द्र बरागटा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने बरागटा के निधन पर गहरा शोक जताते हुए भगवान से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व सासंद प्रतिभा सिंह व शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने जुब्बल कोटखाई से भाजपा विधायक एवं प्रदेश सरकार में मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। वीरभद्र सिंह ने अपने शोक संदेश में बरागटा के निधन को प्रदेश व मुख्य तौर पर जुब्बल कोटखाई क्षेत्र के लिये एक बड़ी क्षति बताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से अपनी संवेदना व्यक्त की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने जुब्बल कोटखाई से भाजपा विधायक प्रदेश सरकार में मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से की है। राठौर ने अपने शोक संदेश में कहा कि नरेंद्र बरागटा के निधन से प्रदेश ने किसान व बागवान हितेषी नेता को खो दिया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से अपनी संवेदना व्यक्त की है। बरागटा का पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक स्थान कोटखाई में रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/उज्जवल/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

Punjab: जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मार कर हत्या, गुरुद्वारे के बाहर हुआ हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता लक्की ओबेरॉय की 6 फरवरी की सुबह गोली मारकर हत्या किए...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵