ऊना में लगेंगे साढे चार लाख पौधे,वन विभाग ने कसी कमर
ऊना में लगेंगे साढे चार लाख पौधे,वन विभाग ने कसी कमर

ऊना में लगेंगे साढे चार लाख पौधे,वन विभाग ने कसी कमर

ऊना, 26 जुलाई (हि.स.)। वन विभाग ने मॉनसून के मौसम में हर वर्ष की भांति इस बार भी ऊना जि़ला में बड़े स्तर पर पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस बार जि़ला में 389 हेक्टेयर भूमि पर साढे चार लाख पौधे लगाए जाएंगे। कई स्थानों पर यह अभियान आरंभ किया जा चुका है, जिनमें मुख्य रूप से आंवला, हरड़, बहेड़ा, खैर, शीशम, नीम, बांस, तूहणी, द्रेक तथा आम के पौधे रोपे जा रहे हैं। इस वर्ष पौधारोपण अभियान पर लगभग 1.30 करोड़ रुपए खर्च का अनुमान है। पिछले वर्ष के दौरान जि़ला में 296 हेक्टेयर भूमि पर लगभग 3.50 लाख पौधे रोपे गए, जिस पर करीब 92 लाख रुपए की धनराशि खर्च की गई। योजना के अंतर्गत इस वर्ष पाँच हेक्टेयर भूमि पर पौधारोपण किया जाएगा, जबकि पिछले वर्ष स्कूली विद्यार्थियों ने चार हेक्टयेर भूमि पर पौधे रोपे थे। विद्यार्थी वन मित्र योजना के तहत सरकारी स्कूल के छात्र, स्कूल परिसर के आस-पास पौधे लगाते हैं; जिनकी देखभाल का जि़म्मा भी उन्हीं का होता है। पौधारोपण कार्यक्रम के बारे में वन मंडलाधिकारी मृत्युंजय माधव बताते हैं कि जि़ला ऊना में वन क्षेत्र 570 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। जि़ला में वन विभाग की पांच रेंज हैं, जिनमें बंगाणा, रामगढ़, भरवाईं, अंब तथा ऊना शामिल है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर कहते हैं कि वर्ष 2030 तक हिमाचल प्रदेश में वन क्षेत्र को 30 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समाज के हर वर्ग को पौधारोपण हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/विकास/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in