मंत्री के खिलाफ पत्र वायरल करने में पूर्व सीपीएस की भूमिका ने खोली कांग्रेस की कलई

the-role-of-former-cps-in-making-the-letter-viral-against-the-minister-opened-the-controversy-of-congress
the-role-of-former-cps-in-making-the-letter-viral-against-the-minister-opened-the-controversy-of-congress

शिमला, 16 जून (हि.स.)। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश के मंत्री को बदनाम करने की साजिश में कांग्रेस के पूर्व सीपीएस की भूमिका ने कांग्रेस पार्टी की कलई को खोल दिया है। उनका कहना है कि कांग्रेस नेता सत्ता से बेदखली को अभी तक पचा नहीं पाई है। यही कारण है कि आए दिन जयराम सरकार को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया को हथियार बनाकर झूठ फैला रही है। विनोद ठाकुर ने बुधवार को कहा कि राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप को तो स्वीकार किया जा सकता है, लेकिन राजनीतिक द्वेष में व्यक्तिगत मानहानि को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इससे पहले भी प्रधानमंत्री मोदी से लेकर कई भाजपा नेताओँ पर अभद्र टिप्पणियॉं की जा चुकी हैं , इसके बावजूद कांग्रेस पार्टी इस पर लगाम नहीं कस पाई है। उन्होंने कहा कि इस बार तो इसने सारी हदें पार कर दीं। यह दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी परोक्ष रूप से ऐसे नेताओं को संरक्षण दे रही है, जो समाज को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा हमेशा से मुद्दों की राजनीति करती आई है, लेकिन कांग्रेस ने व्यक्तिगत आक्षेप का जो रास्ता अपनाया है, यह उसे गर्त में ले जाएगा। विनोद ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को यह समझ लेना चाहिए कि इस तरह के कृत्यों से सत्ता नहीं पाई जा सकती। जनता सब देख रही है, इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in