the-people-of-aarthi-village-helped-the-corona-affected-family-by-planting-paddy
the-people-of-aarthi-village-helped-the-corona-affected-family-by-planting-paddy

धान की रोपाई कर आरठी गांव के लोगों ने की कोरोना प्रभावित परिवार की मदद

मंडी, 20 जून (हि. स.)। जरूरी नहीं कि आपने किसी की मदद पैसे या राशन देकर ही करनी है। अगर सच में आपके अंदर किसी के लिए मदद करने की भावना है तो बिना पैसे से भी आप यह काम कर सकते है। कुछ ऐसी ही अनूठी मदद कर मिसाल पेश की है पूर्व जिला परिषद सदस्य तेज सिंह के परिवार और आरठी गांव की महिला मंडल की महिलाओ ने। उपरोक्त आरठी गांव की महिला मंडल की महिलाओ ने कोरोना पीडि़त परिवार जोकि 15 दिनों के लिए होम आइसोलेट हुआ है। क्योंकि आजकल धान की रोपाई का सीजन अपने पीक पर है लेकिन आइसोलेट होने के कारण उक्त परिवार अपने खेतों में धान की रोपाई के लिए मायूस था। पूर्व जिला परिषद सदस्य तेज सिंह ने शुक्रवार को आरठी गांव की महिला मंडल की महिलाओ से बात करके उक्त परिवार की खेतों में मदद करने की बात कही और सभी ने अपने खेतों का काम छोडक़र पहले उक्त परिवार के खेतों में शनिवार सुबह जाकर धान की रोपाई की। तेज सिंह ने बताया कि हालांकि आजकल धान की रोपाई का काम चला हुआ है लेकिन मेरे एक बार कहने से ही आरठी गांव की महिला मंडल की ब्यासा देवी, रूमा देवी, रीता देवी , रेखा, सीमा, कमला, मीरा देवी, पिंकी देवी, बिना देवी, इशू, बोधराज, देश राज आदि ने उक्त परिवार के खेतों में मदद करते हुए हमारे गांव में आपसी भाईचारे की मिशाल पेश की है। हिन्दुस्थान समाचार/मुरारी/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in