back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईजीएमसी से फरार हुआ हत्या का आरोपी, इलाज के लिए लाई थी सिरमौर पुलिस

03/04/2021 शिमला पुलिस ने हर थाने के एसएचओ को किया अलर्ट शिमला, 03 अप्रैल (हि.स.)। जिला सिरमौर के नाहन सेंट्रल जेल से शिमला के आइजीएमसी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया हत्या का एक आरोपी शनिवार को दिन-दहाड़े पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। इससे पुलिस तंत्र में हड़कंप मच गया। आरोपी पर नालागढ़ में हत्या का मामला दर्ज है। जानकारी अनुसार आईजीएमसी में इलाज करवाने के बाद जैसे ही सिरमौर पुलिस वाले इसे लेकर जा रहे थे तो आरोपी पुलिस कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हो गया। शिमला पुलिस ने इस मामले की जानकारी मिलते ही सभी थानों को अलर्ट कर दिया। आरोपी की फोटो व पहचान का वीडियो अस्पताल की सीसीटीवी से निकाल कर सभी थानों के प्रभारियों को भेज दिया है। पुलिस ने अभियुक्त का फोटो भी सोशल मीडिया में शेयर किया है। आरोपी मूल रूप से पंजाब के फतेहगढ़ का रहने वाला है। आरोपी का नाम गुरमिंद्र सिंह है। शिमला पुलिस ने सिरमौर पुलिस से मामले की सूचना मिलते ही इसकी तलाश शुरू कर दी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शिमला जिले में कई जगह नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है। एसपी शिमला मोहित चावला ने बताया कि फरार आरोपी की धड़पक्कड़ के लिए नाकेबंदी की गई है और सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट कर दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵