हिमाचल-प्रदेश
प्रदेश भाजपा महामंत्री ने किया देहरा भाजपा कार्यालय का निरीक्षण
धर्मशाला, 27 जून (हि.स.)। प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं संसदीय क्षेत्र हमीरपुर के प्रभारी त्रिलोक जम्वाल ने रविवार को देहरा जिला कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान अभी तक के हुए कार्य की समीक्षा की। त्रिलोक जम्वाल में कहा कि भाजपा पूरे प्रदेश भर में जिला कार्यालयों का निर्माण कर रही है जिससे संगठन को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि एक कार्यालय का बड़ा महत्व होता है। कार्यालय निर्माण हमारे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का सपना है जो की जल्द पूरा होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि देहरा जिला कार्यालय का कार्य प्रगति पर है और जल्द पूरा होगा। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष रतन पाल एवं जिला देहरा महामंत्री अभिषेक पाधा भी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील