sirmour-congress39s-performance-against-inflation
sirmour-congress39s-performance-against-inflation

महंगाई के खिलाफ सिरमौर कांग्रेस का प्रदर्शन

नाहन, 27 जून (हि. स.)। देश में बढ़ती महंगाई को लेकर रविवार को सिरमौर जिला कांग्रेस ने नाहन में एक प्रदर्शन किया। कांग्रेस की रैली सड़क से होते हुए नारेबाजी के बीच मॉल रोड पर पहुंची जहाँ पर हिमाचल निर्माता डॉ वाई एस परमार की प्रतिमा के पास बैठकर धरना दिया गया। इसमें जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और नारेबाजी भी की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह सहित पार्टी के अनेक नेताओं ने इस मौके पर सम्बोधित किया। जिला अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने बताया कि बढ़ती महंगाई के विरोध में और किसानो के आंदोलन हेतु आज का यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसमें पुरे कोविद नियमों का पालन किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार /जितेंद्र/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in