back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत की एकता और अखंडता में श्यामा प्रशाद मुखर्जी की अहम भूमिका : जयराम

जयराम ने कहा कि मुखर्जी की मृत्यु का रहस्य आज तक शोध का विषय बना हुआ है। जिसकी जानकारी सही रूप में नहीं मिल पाई।

शिमला, हिन्दुस्थान समाचार। भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में सभी बूथों पर बलिदान दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया जिसके अंतर्गत प्रदेश कार्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाग लिया। इस अवसर पर जयराम ठाकुर ने कहा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बहुत बड़ा योगदान भारत की एकता के रहा है। परमिट व्यवस्था का सिस्टम जम्मू कश्मीर में अंदर जाने के लिए लागू था। मुखर्जी ने उसका विरोध किया और उसके बाद निर्णय किया कि अगर इस सारे मामले को लेकर के उस समय की केंद्र सरकार अगर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती तो वह स्वयं नियमों का उल्लंघन करके जम्मू कश्मीर की सीमा में प्रवेश करेंगे।

जेल में रहने के बाद भी उनका किसी कारण से हो गया देहांत

उन्होने कहा कि उस दृष्टि से मुखर्जी ने एक आंदोलन का नेतृत्व किया और लखनपुर के पास पठानकोट के आगे पहुंचने के बाद जैसे ही उन्होंने जम्मू कश्मीर की सीमा में प्रवेश किया तो जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। उसके पश्चात उनको जेल में रखा गया और कुछ वर्षों तक जेल में रहने के बाद भी उनका किसी कारण से देहांत हो गया। जिसका कारण का अभी तक पता नहीं लगा पाया है।

मुखर्जी ने इस आंदोलन का नेतृत्व कर अपना दिया बलिदान

जयराम ने कहा कि मुखर्जी की मृत्यु का रहस्य आज तक शोध का विषय बना हुआ है। जिसकी जानकारी सही रूप में नहीं मिल पाई। लेकिन आखिरकार मुखर्जी ने इस आंदोलन का नेतृत्व कर अपना बलिदान दिया उसके उपरांत यह परमिट व्यवस्था समाप्त हुई।

पीएम मोदी का मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा दायक

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। जम्मू और कश्मीर से धारा 370 और भी देश में समाप्त कर दी गई। पीएम मोदी का मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा दायक है। श्यामा प्रसाद जी के बलिदान को पूरे देश भर में बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है और उनके बलिदान का हम हमेशा स्मरण करते हैं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Advertisementspot_img

Also Read:

हिमाचल प्रदेश में एंट्री फीस ढाई गुना बढ़ी: शिमला जाने वालों को देना होगा ज्यादा पैसा, जानिए कितनी बढ़ी फीस?

 नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में प्रवेश करने वाले बाहरी राज्यों के वाहनों की एंट्री फीस में बड़ी बढ़ोतरी की...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...