back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Cyber Alert: ठगों के हाथ लगा लड़की का डेबिट कार्ड, 3,50,000 का लोन निकाल लिया, FIR दर्ज

Shimla: शातिरों ने शिमला की युवती के नाम पर लाखों का लोन निकाल लिया। ठगी की शिकार हुई युवती शिमला के उपनगर संजौली की रहने वाली है।

शिमला, (हि.स.)। शातिरों ने शिमला की युवती के नाम पर लाखों का लोन निकाल लिया। ठगी की शिकार हुई युवती शिमला के उपनगर संजौली की रहने वाली है। अपराधियों ने कोरोना लोकडाउन के दौरान मुंबई में बैठकर इस ठगी को अंजाम दिया।

ठगों ने डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर साढ़े तीन लाख रुपये का लोन ले डाला

दरअसल लोकडाउन में पीड़ित युवती मुम्बई में रह रही थी और उसका नया डेबिट/एटीएम कार्ड व बैंक से लिंक मोबाइल नम्बर शातिरों के हाथ लग गया था। ठगों ने डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर साढ़े तीन लाख रुपये का लोन ले डाला। लंबे समय तक लोन की किश्त नहीं आने पर बैंक प्रबंधन ने महिला को लोन चुकता करने का नोटिस भेजा, तो उसके होश उड़ गए। अपने साथ ठगी का खुलासा होने पर युवती ने शिमला के ढली पुलिस थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया।

शिमला की संजौली निवासी युवती तीन वर्ष पहले मुंबई में प्राइवेट जॉब करती थी

शिमला की संजौली निवासी युवती तीन वर्ष पहले मुंबई में प्राइवेट जॉब करती थी। युवती मुम्बई में किराए के घर में रह रही थी। वर्ष 2021 में युवती ने नए डेबिट/एटीएम कार्ड के लिए बैंक में अप्लाई किया था। डेबिट कार्ड युवती के मुम्बई वाले पत्ते पर आना था। लेकिन कुछ समय बाद लोकडाउन लगने पर युवती ने नौकरी छोड़ दी और वह मुंबई से शिमला आ गई थी। इसी बीच उसकी शादी हो गई। इसी दौरान युवती का डेबिट कार्ड मुम्बई वाले पत्ते पर डिलीवर हुआ और शातिरों के हाथ लग गया। युवती का बैंक से लिंक मोबाइल नम्बर वाला सिम कार्ड भी गुम हो गया था। शातिरों ने डेबिट कार्ड और सिम कार्ड से युवती को लाखों का चूना लगा दिया।

संजौली के एचडीएफसी बैंक शाखा में उसका खाता है

युवती द्वारा दर्ज शिक़ायत के मुताबिक संजौली के एचडीएफसी बैंक शाखा में उसका खाता है। युवती ने मार्च 2021 को अपने लिंक किए गए मोबाइल नंबर को बदलने और उसे एक नया डेबिट कार्ड जारी करने के लिए बैंक प्राधिकारी से अनुरोध किया था। दिसंबर 2021 को उसे पता चला कि उसके खाते से 300000 रुपये का धोखाधड़ी भरा लेनदेन किया गया है।

आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है

युवती ने शिकायत में कहा है कि उसने वर्ष 2021 में अपना सिम कार्ड खो दिया और उसने कभी भी संबंधित टेलीकॉम कंपनी में उसी सिम के लिए आवेदन नहीं किया। बाद में उसने उपरोक्त लेनदेन के संबंध में बैंक प्राधिकरण से संपर्क किया और अपने खाते को ब्लॉक करने का अनुरोध किया। युवती के मुताबिक बैंक प्रबन्धन से पता चला कि उसके डेबिट/एटीएम कार्ड पर चार ऋण खाते खुले हैं। अज्ञात व्यक्ति ने उसके सिम नंबर व डेबिट कार्ड के जरिये साढ़े तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।

ढली के थाना प्रभारी ने गुरूवार को बताया कि युवती की शिकायत पर अज्ञात अपराधी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दैव परंपरा पर मज़ाक के आरोप में रणवीर सिंह के खिलाफ बेंगलुरु में FIR दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵