back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शिमला : हाइवे पर तारों की चपेट में आया ट्राला, चालक की मौत

शिमला, 21 फरवरी (हि.स.)। राजधानी शिमला के बालूगंज थाना अंतर्गत उपनगर शोघी में कालका-शिमला नेशनल हाइवे पर रविवार को बिजली की तारों की चपेट में आने से ट्राला चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान गुरनाम सिंह (60) पुत्र बूटा सिंह निवासी नकोदर जिला जालंधर पंजाब के तौर पर हुई है। घटना दोपहर 2:30 बजे पेश आई। पुलिस के अनुसार शोघी स्थित पैट्रोल पंप के पास चालक ट्राले को मोड़ रहा था। सड़क के साथ ही बिजली की तारे थी। अचानक बिजली की तारों से करंट लग गया। जिसके कारण चालक बेहोश हो गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस, अग्निशमन विभाग को दी। बेहोशी की हालत में चालक को उपचार के लिए आईजीएमसी ले जाया गया। उपचार के दौरान चालक की मौत हो गई। ट्राले के अगले टायर भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे के कारण नेशनल हाइवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड भी पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्राले को सड़क से किनारे हटाया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर लिया है। अभी मामले की जांच चल रही है। तारों की चपेट में आये इस ट्राले में वाहनों को लादकर शिमला लाया गया था। हालांकि घटना के समय ट्रक खाली था। पुलिस अधीक्षक शिमला मोहित चावला ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शव का आईजीएमसी में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

हिमाचल प्रदेश में एंट्री फीस ढाई गुना बढ़ी: शिमला जाने वालों को देना होगा ज्यादा पैसा, जानिए कितनी बढ़ी फीस?

 नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में प्रवेश करने वाले बाहरी राज्यों के वाहनों की एंट्री फीस में बड़ी बढ़ोतरी की...
spot_img

Latest Stories

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...