shaurya-samman-ceremony-organized-in-nahan-on-martyrdom-day
shaurya-samman-ceremony-organized-in-nahan-on-martyrdom-day

शहीदी दिवस पर नाहन में शौर्य सम्मान समारोह का आयोजन

नाहन, 23 मार्च (हि. स.)। मंगलवार को देश भर में सरदार भगत सिंह व अन्य शहीदों के दिवस को शहीदी दिवस के रूप में मनाया गया। नाहन में छात्र संगठन एबी वी पी ने नाहन में इस अवसर पर शौर्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता प्रदेश उच्च शिक्षा विनामक आयोग अध्यक्ष सेवानिवृत मेजर जनरल अतुल कौशिक ने की। समारोह में क्षेत्र में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अनेक देश भक्ति से संबंधित कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए। मेजर जनरल अतुल कौशिक ने कहा कि शहीदों के कारण ही आज हम आजादी की साँस ले रहे हैं और उनका जीवन हमे देश पर न्योछावर होने की प्रेरणा देता है। हिन्दुस्थान समाचार /जितेंदर/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in