back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rajya Sabha Election: हिमाचल में कांग्रेस सरकार पर छाए काले बादल, राज्यसभा चुनाव के साथ ‘ऑपरेशन लोटस’ का खतरा

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव का दौर जारी है। ऐसे में कांग्रेस नेताओं की ओर से क्रॉस वोटिंग की खबरें आ रही हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान जारी है। इस बार राज्यसभा चुनाव में सिर्फ 1 सीट के लिए कांग्रेस और BJP के बीच राजनीति चरम पर पहुंच गई है। कांग्रेस से अभिषेक मनु सिंघवी और BJP से हर्ष महाजन के बीच कड़ी टक्कर चल रही है।

हिमाचल प्रदेश राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कुल 68 सीटें हैं जिसमें से कांग्रेस के पास 40 सीटे हैं और निर्दलीय के साथ गठबंधन में 3 सीटें। वहीं BJP के पास कुल 25 सीटें हैं। कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत होने के बाद भी कांग्रेस को डर सता रहा है। क्योंकि हिमाचल प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का खेल पलटता नजर आ रहा है। कांग्रेस से 6 विधायक और निर्दलीय की ओर से 3 विधीयकों ने क्रॉस वोटिंग करके BJP के पक्ष में वोट दिया है। कांग्रेस ने BJP पर विधायकों को खरीदने का आरोप-प्रत्यारोपण लगाया।

मुख्यमंत्री सुक्खू की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से नाराज विधायकों ने क्रॉस वोटिंग का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सुक्खू के लिए यह एक चिंता का कारण है। सत्ता में रहकर भी कांग्रेस अगर 1 सीट पर BJP से हार गई तो इससे सुक्खू की कुर्सी पर सवाल खड़े हो सकते हैं। आज हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस से अभिषेक मनु सिंघवी का राज्यसभा सांसद बनने के रास्ते पर अड़चने पैदा हो गई हैं।

जयराम ठाकुर ने सुक्खू पर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधा और कहा कि “सुक्खू सरकार में अल्पमत में आ गई है।” हिमाचल प्रदेश में क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस का सारा खेल बिगड़ता नजर आ रहा है। सुबह 9 बजे वोटिंग शुरु होकर 3 बजे तक प्रक्रिया जारी रही। अब राज्यसभा चुनाव के परिणान आने के बाद ही पता चलेगा। किस पार्टी ने चुनाव में बाजी मारी है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵