back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Himachal News: हिमाचल में भूस्खलन से लोगों में दहशत, दो इमारतें जमीनदोज, दर्जन भर मकान करवाए खाली

Himachal News: अधिकतर लोगों के सामने विस्थापित होने की परेशानी के अलावा मकान बनाने के लिए बैंकों से लिए गए ऋण चुकता करने की भी परेशानी बनी हुई है।

सोलन, हि.स.। शहर के शामती क्षेत्र में साईं मंदिर के समीप सोमवार देर रात हुए भूस्खलन से जहां दो इमारतें जमीनदोज हो गई थी। वहीं उससे आगे भी दर्जन भर मकानों में दरारें पड़ने से उन्हें खाली करवाया गया है। शामती से ऊपरी हिस्से में पानी के रिसाव के चलते पहाड़ी पूरी दरक चुकी है । जिससे आसपास के मकानों की नींव तक हिल गई है और दीवारों में बड़ी – बड़ी दरारें पड़ गई हैं । एहतियात बरतते हुए प्रशासन द्वारा दर्जन भर मकानों को खाली करवाया गया है । मकानों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है । वहीं कुछ सामाजिक संस्थाएं विस्थापितों के लिए भोजन की व्यवस्था करने के लिए आगे आई हैं ।

ऋण चुकता करने की भी परेशानी बनी हुई

लगातार दरकती हुई पहाड़ी के कारण पूरे शामती क्षेत्र में खतरे के बादल मंडरा रहे हैं । सड़क से ऊपरी ओर के मकानों में दरारें पड़ने के बाद सड़क से नीचे बने भवनों की भी सुरक्षा खतरे में पड़ती दिखाई दे रही है। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से असुरक्षित मकानों का जायजा लेकर उन्हें खाली करवाना शुरू कर दिया है । अपने मकानों को खाली करने का दुख लोगों के चेहरों पर साफ दिखाई दे रहा है । अधिकतर लोगों के सामने विस्थापित होने की परेशानी के अलावा मकान बनाने के लिए बैंकों से लिए गए ऋण चुकता करने की भी परेशानी बनी हुई है । लोगों का कहना है कि उन्होंने मकान बनाकर किराए पर चढ़ाए हुए थे जिससे होने वाली आमदनी से वह ऋण चुकता कर रहे थे । लेकिन अब कैसे वह ऋण दे पाएंगे। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि प्रशासन हर सम्भव सहायता लोगों को देने के लिए प्रयासरत है । साथ ही बंद पड़े मार्गों को भी खोलने का कार्य जारी है । अधिकतर सड़क मार्ग व रेलवे पूरी तरह ठप्प पड़े हैं । सुचारू करने के लिए अभी तक कुछ भी साफ नहीं हो पाया है ।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

हिमाचल ही नहीं, इन जगहों पर भी सर्दियों में ले सकते हैं बर्फबारी का मजा, ये हैं परफेक्ट विंटर डेस्टिनेशन

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सर्दियों के मौसम में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए ज्यादातर लोग शिमला या हिमाचल के अन्य लोकप्रिय...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...