हिमाचल-प्रदेश
कांगड़ा की सभी अदालतों में दस जुलाई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
धर्मशाला, 29 जून (हि.स.)। कांगड़ा जिला की सभी अदालतों में दस जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी। इस अदालत में एनआई एक्ट मामलों, मनी रिकवरी, लेबर डिस्प्यूट, क्रिमिनल कांपोंउडेबल मामलों, एमएसीटी, सिविल तथा वैवाहिक मामलों राष्ट्रीय लोक अदालत की सुनवाई की जाएगी। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव अमित मंडयाल ने बताया कि दस जुलाई को जिला कांगड़ा की सभी अदालतों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील