municipal-corporation-election-bjp-wins-in-dharamshala-and-congress-in-palampur
municipal-corporation-election-bjp-wins-in-dharamshala-and-congress-in-palampur

नगर निगम चुनाव : धर्मशाला में भाजपा और पालमपुर में कांग्रेस की जीत

धर्मशाला, 07 अप्रैल (हि.स.)। कांगड़ा जिला के दो नगर निगम चुनावों में भाजपा और कांग्रेस बराबरी पर रही है। धर्मशाला नगर निगम चुनावों में भगवा लहराया है। जबकि पालमपुर में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है। धर्मशाला नगर निगम में भाजपा ने 17 वार्डों में से आठ वार्डों पर जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस ने पांच वार्डों पर विजय हासिल की है। वहीं चार आजाद उम्मीदवार नगर निगम चुनाव जीतने में कामयाब रहे हैं। उधर पहली बार हुए पालमपुर नगर निगम के चुनावों में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए 15 में से 11 वार्डों में जीत हासिल की है। जबकि भाजपा को महज दो और दो आजाद उम्मीदवार जीत कर आए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील/उज्जवल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in