mp-kishan-kapoor-expresses-gratitude-for-sending-kovid-material-to-kangra-chamba
mp-kishan-kapoor-expresses-gratitude-for-sending-kovid-material-to-kangra-chamba

कांगड़ा-चम्बा के लिए कोविड सामग्री भेजने पर सांसद किशन कपूर ने जताया आभार

धर्मशाला, 17 मई (हि.स.)। लोकसभा सांसद किशन कपूर ने जिला कांगड़ा और चम्बा के लिए कोविड को लेकर चिकित्सा राहत सामग्री भेजने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट अफेयर्स मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नेरन्द्र मोदी प्रत्येक राज्य के मुख्यमंत्री से बात करके वहां की स्थिति का आकलन करते रहते हैं। उन्होंने कहा है कि कांगड़ा और चम्बा में यह राहत सामग्री प्राप्त हो गई है। इस सामग्री से संक्रमित 10,000 कोविड रोगियों को और पुलिस कर्मियों को सहायता प्राप्त होगी। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए किशन कपूर ने कहा कि अनुराग ठाकुर के व्यक्तिगत प्रयासों से यह सामग्री प्रदेश को प्राप्त हुई है। इस राहत सामग्री में तीन प्लाई मास्क, दस्ताने, पी.पी. किट्स, फेसशील्ड्स, ऑक्सीमीटर और आक्सीजन रेगुलेटर्स आदि शामिल हैं। उन्होंने प्रवासी हिमाचलियों से भी अनुरोध किया है कि वे संकट की इस घड़ी में प्रदेश के संक्रमित लोगों की सहायता के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि विदेशों में रह रहे हिमाचलियों और बड़े औद्योगिक घरानों में कार्यरत हिमाचलियों को भी यथाशक्ति प्रदेश की सहायता करने के लिए आगे आना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in