back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दमनकारी नीतियों से किसानों की आवाज़ नहीं दबा सकती मोदी सरकार : कुलदीप राठौर

शिमला, 23 फरवरी (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र की मोदी सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि न तो उसे देश की कोई चिंता है न ही अंदातात किसानों की। उन्होंने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार अपनी दमनकारी नीतियों से न तो देश की आवाज ही दबा सकती है और न ही किसानों बागवानों की। किसान अकेला नही है उसके साथ पूरा देश खड़ा है। मंगलवार को शिमला जिला कांग्रेस की किसानों के समर्थन में गुम्मा से छैला तक आयोजित पदयात्रा का नेतृत्व करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र और प्रदेश भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों ने आज देश को बर्बादी की राह पर ला कर खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि देश एकबार फिर से गुलामी की और बढ़ रहा है। पहले देश मुगलों व विदेशियों का गुलाम था और आज देश बड़े सुनियोजित ढंग से सरमायेदारों का बनता जा रहा है। देश की बड़े पैमाने पर परिसम्पत्तियों को बेचा जा रहा है। देश मे गरीब और अमीर के बीच खाई बढ़ती जा रही है। बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई ने आम लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। आज की इस पदयात्रा में हजारों लोगों ने सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारे बाजी करते हुए किसानों की मांगों का समर्थन किया। राठौर ने कहा कि आज अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई लड़ी जा रही है। किसानों पर काले कानून थोपे गए है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आज देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को भी तहस नहस कर दिया है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए आज से ही एकजुट होकर डट जाए। कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने इस दौरान कहा कि भाजपा सरकार शिमला जिला के साथ हर चीज के मामलें में भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में महंगाई से लोग त्रस्त है। सरकार को लोगों की कोई चिंता नही है। उन्होंने जिला परिषद की तरह जीत के लिए विधानसभा चुनावों को अभी से डट जाने का आह्वान किया। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...