mahila-morcha-to-play-main-role-in-2022-assembly-elections-rashmidhar-sood
mahila-morcha-to-play-main-role-in-2022-assembly-elections-rashmidhar-sood

2022 के विधानसभा चुनाव में मुख्य भूमिका निभाएगी महिला मोर्चा : रश्मिधर सूद

कुल्लू, 13 फरवरी (हि.स.)। एक बूथ 20 बहनें जोड़ने का लक्ष्य प्रदेश में शुरू किया गया है। प्रदेश में 74 मण्डल व 7734 बूथ हैं। 2022 में आने आने वाले विधान सभा चुनावों में भाजपा को सत्ता में दोबारा पहुंचाने में महिला मोर्चा अपनी अहम भागीदारी सुनिश्चित करेगी, इसके लिए महिला मोर्चा ने कमर कस ली है। यह बात भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा रश्मि धर सूद ने शनिवार को कुल्लू जिला महिला मोर्चा की बैठक के पश्चात पत्रकारों से कही। सूद ने कहा भारतीय महिला मोर्चा विस्तारक योजना में जा रहा है। जिसमें एक सप्ताह में बहनें पार्लियामेंट को कवर करेंगी व पी डी एफ के माध्यम से पंजीकृत करेंगी। जोकि बड़ी सफलता होगी चूंकि संगठन की मजबूती जो है हमारी बहने हैं। मार्च तक यह लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। सूद ने कहा पंचायती राज चुनावों में पार्टी चिन्ह पर चुनाव नहीं होते हैं। इन चुनावों में हर कोई अपना भाग्य आजमा सकता है। किसी जगह अगर हार मिली हो तो मायूस होने की आवश्यकता नहीं है। महिला मोर्चा की बहुत सी बहने जीत कर आई हैं व प्रदेश में जीत दर्ज करने वालों में भाजपा के लोग बहुत अधिक संख्या में हैं। सूद ने यह भी स्पष्ट किया कि पंचायती राज चुनावों में महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी है इसी प्रकार विधान सभा व लोक सभा में भी महिलाओं की भागीदारी होगी, बस किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए थोड़ा समय चाहिये। हिन्दुस्थान समाचार/जसपाल/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in