lockdown-tightens-until-corona-comes-under-control-shanta-kumar
lockdown-tightens-until-corona-comes-under-control-shanta-kumar

कोरोना के नियन्त्रण में आने तक लॉकडाउन की सख्‍ती और बढे : शान्‍ता कुमार

पालमपुर, 18 मई (हि. स.)। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार ने कहा कि पूरा हिमाचल कोरोना से पीड़ित है। परन्तु कांगड़ा जिला सबसे अधिक पीड़ित है। इसका सबसे बड़ा कारण है पिछले महीने तीन हजार से अधिक शादियां हुई। उससे पहले बहुत खबरदार किया था परन्तु सब नहीं संभले, नियम तोड़े गये। कई जगह धामें की गई। परिणाम सामने है। उन्होंने कहा कि दूसरी लहर ही इतना पीड़ित कर रही है। अब तीसरी भी आने वाली है। सरकार और जनता को बहुत अधिक सावधान होने की आवश्यकता है। शान्ता कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को जगत प्रकाश नडडा, अनुराग ठाकुर तथा कुछ और दानी बहुत मदद कर रहे है। बहुत से समाजसेवी विभिन्न स्थानों पर कई प्रकार से सेवा में लगे हुए है। उन सबका हम बहुत बहुत धन्यवाद करते है। उन्होंने जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि लाॅकडाउन की सख्ती तब तक और अधिक बढ़ाये जब तक बिमारी पूरी तरह से नियन्त्रण में नही आती। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/उज्जवल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in