back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिमाचल में हो गया ‘खेला’, राज्यसभा चुनाव में अभिषेक मनु सिंघवी को हराकर हर्ष महाजन ने जीता चुनाव

Rajya Sabha Election 2024 Updates: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी को हराकर भाजपा के हर्ष महाजन ने राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल कर ली है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के लिए आज मतदान खत्म हो गया। वोटों की गिनती के बाद प्रदेश की एक राज्यसभा सीट के परिणाम भी सामने आ गए हैं। जबकि वहीं उत्तर प्रदेश की दस सीटों पर मतगणना आभी जारी है। हिमाचल प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलट फेर देखने को मिला है। वहां सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी को हराकर भाजपा के हर्ष महाजन ने चुनाव में जीत हासिल कर ली है। दोनों दलों के प्रत्याशियों को 34-34 वोट मिले थे। इसके बाद पर्ची से फैसला हुआ जिसमें भाजपा ने बाजी मार ली।

अभिषेक मनु सिंघवी को हराकर भाजपा के हर्ष महाजन ने जीता राज्यसभा चुनाव

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए आज मंगलवार को विधानसभा परिसर में हुए मतदान का नतीजा घोषित हो गया है। सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी को हराकर भाजपा के हर्ष महाजन ने राज्यसभा चुनाव जीत कर इतिहास रच दिया है। कांग्रेस विधायकों की ओर से क्रॉस वोटिंग के चलते भाजपा जीत के करीब पहुंची थी।

कर्नाटक में कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार जीते, भाजपा ने एक

इसके साथ अपको बता दें कर्नाटक में भी राज्यसभा की चार सीटों पर चुनाव था। जिसमें कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार अजय माकन 47 वोटों से, डॉ. सैयद नसीर हुसैन 46 वोटों से और जीसी चन्द्रशेखर 46 वोटों से जीत हासिल की है। और वहीं भाजपा के नारायण बंदागे भी एक सीट पर विजय पाने में सफल रहें है।

सुक्खू सरकार के पास बहुमत नहीं- भाजपा

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग को लेकर भी पूरे दिन गहमागहमी रही थी। अब मतगणना के बाद नतीजे घोषित होते ही यह सबके सामने आ गई। राज्यसभा में भाजपा के उम्मीदवार की जीत के साथ हिमाचल में कांग्रेस की सुक्खू पर भी संकट के बादल मंडरा रहा है। बीजेपी ने दावा किया है कि राज्य की सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार के पास बहुमत नहीं है।

भाजपा हमारे विधायकों को किडनैप कर के ले गई- सुक्खू

इससे पहले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वोट डालने के बाद कहा कि विधानसभा में हमारे 40 विधायक हैं और यदि विधायकों को खरीदा नहीं गया होगा तो हमें सारे वोट मिलेंगे। इसके बाद शाम में उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि भाजपा ने उनके पांच-छह विधायकों को किडनैप कर लिया है। सुक्खू ने कहा भाजपा हमारे विधायकों को किडनैप कर लिया है। आपको बता दें हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के छह विधायक के साथ तीन निर्दलीय विधायक पंचकूला पहुंच गए है। उन्हें सेक्टर वन के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में ठहराया गया। भारतीय जनता पार्टी अपने साथ निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा, होशियार सिंह और केएल ठाकुर को ले गई। इसके अलावा कांग्रेस के विधायक देवेंद्र भुट्टो, सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा, चैतन्य शर्मा, आईडी लखनपाल और रवि ठाकुर भी पंचकूला पहुंचे हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Rajya Sabha Elections 2026: कौन हैं हिना शहाब? जिन्हें RJD भेजेगी राज्यसभा, जानिए बिहार में सीटों का गणित

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में खाली हो रही पांच राज्यसभा सीटों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच Bhai Virendra ने...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...