back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जय राम ठाकुर और डा. राजीव बिन्दल ने दी पुण्य तिथि पर रानी झांसी लक्ष्मीबाई को श्रद्धांजलि

शिमला/नाहन, 18 जून (हि. स.)। रानी झांसी लक्ष्मीबाई की पुण्य तिथि पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और नाहन से विधायक डा. राजीव बिन्दल ने श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने रानी झांसी लक्ष्मीबाई की पुण्य तिथि पर उन्हें याद करते हुए कहा कि ‘तेरा स्मारक तू ही होगी, तू खुद अमिट निशानी थी, बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी, खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी’। महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। जयराम ने कहा कि स्वाधीनता व स्वाभिमान हेतु उनका बलिदान सभी को सदैव प्रेरित करेगा। वहीं विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि काश 1857 की क्रांति में मेरे देश को कामयाबी मिल गई होती जब लक्ष्मीबाई के नेतृत्व में देश ने अंग्रेजों के खिलाफ जंग लड़़ी, 90 वर्ष पूर्व देश आजाद होता, देश खंडित न होकर अखंड भारत बनता। डा. राजीव बिन्दल ने शुक्रवार को नाहन में महान स्वतंत्रता सेनानी रानी लक्ष्मीबाई की पुण्य तिथि पर नाहन में उनकी प्रतिमा पर माल्र्यापण कर श्रद्धांजलि देने के उरांत यह बात कही। इस अवसर पर डा. बिन्दल ने कहा कि जति, धर्म, संप्रदाय से उपर उठ कर मेरा देश दुनिया का सर्व शक्तिमान देश बनकर दुनियां में भारतीय संस्कृति का ध्वज वाहक बनता। आज रानी झांसी की पुण्य तिथि पर हम सब 1857 की क्रांति की वीरांगनाओं को नमन करते हैं, उनके बलिदान को राष्ट्र सदैव स्मरण रखेगा। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/उज्जवल

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...