शिमला, 30 जून (हि.स.)। शहर में सार्वजनिक स्थलों पर कंपनियाें के प्रचार-प्रसार के पाेस्टर लगे हुए हैं। ये शहर की सुंदरता काे दाग लगा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सदर थाने में दर्ज हुआ है। ओपन प्लस प्रोविजन ऑफ डिस्प्लेसमेंट एक्ट 1985 के तहत हाॅलीलाॅज के समीप का दर्ज किया गया है। पुलिस एसआई राम गाेपाल ने बुधवार को बताया कि वह हाॅलीलाज जाखू शिमला से जब वापस आ रहा था तो एक पोस्टर एयरटेल स्टीमर फाइबर का बिजली के खंभें से लगया गया था। ये शहर की सुंदरता काे नुकसान पहुंचा रहा है। ऐसे में अब मामला दर्ज किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील





