elections-for-municipal-corporation-dharamshala-and-palampur-on-wednesday-71722-voters-will-elect-their-councilors
elections-for-municipal-corporation-dharamshala-and-palampur-on-wednesday-71722-voters-will-elect-their-councilors

नगर निगम धर्मशाला व पालमपुर के लिए चुनाव बुधवार को, 71,722 मतदाता चुनेंगे अपने पार्षद

धर्मशाला, 06 अप्रैल (हि.स.)। सात अप्रैल को होने वाले नगर निगम धर्मशाला व पालमपुर के चुनावों के लिए के 71,722 मतदाता अपने पार्षद चुनेंगे। धर्मशाला नगर निगम के 17 वार्डां में 38,389 मतदाता दूसरी बार नई नगर निगम का चयन करेंगे। जबकि पालमपुर नगर निगम के 15 वार्डों में 33,333 मतदाता पहली बार नगर निगम चुनाव के लिए वोट डालेंगे। धर्मशाला नगर निगम के 17 वार्डों में पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से कुछ ही अधिक है। नगर निगम धर्मशाला में दूसरी बार चुनाव होगा और इसके लिए 402 नए मतदाता भी जुड़े हैं। नगर निगम के पहले चुनाव में 10 महिलाएं चुनाव जीती थीं, जबकि सात पर पुरुषों की जीत हुई थी। हालांकि इस बार पार्टी चिह्न पर नगर निगम चुनाव हो रहे हैं। इसलिए कांग्रेस व भाजपा दोनों ही दलों ने महिलाओं को खासी तरजीह दी है। वार्ड नम्बर 13 में महिला वोटर के साथ कुल मतदाताओं की संख्या भी अन्य वार्डों के मुकाबले में सबसे ज्यादा है। इस वार्ड से पहले भी एक महिला ही पार्षद है। वहीं अगर बात वार्ड वाइज मतदाताओं की करें तो वार्ड नम्बर एक फरसेटगंज में कुल 948 मतदाता हैं जिनमें 555 पुरूष जबकि 393 महिला मतदाता हैं। वार्ड दो भागसूनाग में कुल 1974 मतदाता हैं जिनमें 999 पुरूष और 975 महिला, वार्ड तीन मैक्लोडगंज में कुल 1200 मतदाताओं में 691 पुरूष और 509 महिला, वार्ड चार कश्मीर हाउस में 1507 मतदाताओं में से 781 पुरूष जबकि 726 महिला, वार्ड पांच खजांची मोहल्ला में 2164 मतदाताओं में से 1085 पुरूष और 1079 महिला, वार्ड छह कोतवाली बाजार में कुल 2766 मतदाताओं में से 1400 पुरूष जबकि 1366 महिला, वार्ड सात मिनी सचिवालय में कुल 2119 मतदाताओं में 1006 पुरूष जबकि 1113 महिला, वार्ड आठ खेल परिसर में कुल 2207 मतदाताओं में 1093 पुरूष जबकि 1114 महिला, वार्ड नौ सकोह में कुल 2384 मतदाताओं में से 1187 पुरूष जबकि 1197 महिला, वार्ड 10 शामनगर में कुल 2439 मतदाताओं में 1191 पुरूष जबकि 1248 महिला, वार्ड 11 रामनगर में कुल 2007 मतदाताओं में 984 पुरूष जबकि 1023 महिला, वार्ड 12 बड़ोल में कुल 2411 में 1222 पुरूष जबकि 1189 महिला, वार्ड 13 दाड़ी कुल 3151 में 1555 पुरूष जबकि 1596 महिला, वार्ड 14 कंड 3039 में से 1503 पुरूष जबकि 1536 महिला, वार्ड 15 खनियारा में कुल 2586 में से 1289 पुरूष जबकि 1297 महिला, वार्ड 16 सिद्धपुर में कुल 2154 में से 1063 पुरूष जबकि 1091 महिला तथा वार्ड 17 सिद्धबाड़ी में कुल 2931 में से 1431 पुरूष जबकि 1500 महिला मतदाता हैं। वहीं पहली बार पालमपुर नगर निगम के लिए हो रहे चुनाव में 33333 मतदाता 15 पार्षद चुनेंगे। मतदाताओं में 16630 पुरुष व 16703 महिलाएं शामिल हैं। नगर निगम के वार्ड आइमा में 1995 कुल मतदाता हैं, इनमें 964 पुरुष व 1031 महिलाएं शामिल हैं। इसी तरह से बनूरी वार्ड में कुल 2999 मतदाता हैं, जिनमें पुरुष 1469 व महिलाएं 1530 हैं। बिंद्रावन में 2345 कुल मतदाता हैं और इसमें 1160 पुरुष और 1185 महिलाएं हैं। चौकी वार्ड में कुल मतदाता 1860 हैं, इनमें 938 पुरुष व 922 महिलाएं हैं। घुग्घर खलीडू में 2430 कुल मतदाता हैं इनमें 1222 पुरुष और 1208 महिलाएं हैं। होल्टा वार्ड में 1806 कुल मतदाता हैं, इनमें से 903 महिलाएं व 903 ही पुरुष हैं। इसी तरह से खलेट वार्ड में 2299 कुल मतदाता हैं। इनमें से 1142 पुरुष व 1157 महिलाएं हैं। लोहना वार्ड में कुल 2857 कुल मतदाता हैं। इनमें से 1402 पुरुष मतदाता और 1455 महिला मतदाता हैं। पालमपुर खास वार्ड में 2179 कुल मतदाता हैं और 1183 पुरुष व 996 महिलाएं हैं। पालमपुर अप्पर वार्ड में कुल 1930 मतदाता हैं, इनमें 968 पुरुष व 962 महिलाएं हैं। राजपुर वार्ड में 2139 कुल मतदाता हैं। 1038 पुरुष व 1101 पुरुष हैं। सुगर वार्ड में 1857 कुल मतदाता हैं और 949 पुरुष व 908 महिलाएं हैं। टांडा वार्ड में 2503 में कुल मतदाता हैं। इनमें से 1228 पुरुष व 1275 महिलाएं हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in