Elections 2024: हिमाचल उपचुनाव के लिए BJP ने उतारे उम्मीदवार, कांग्रेस के 6 बागी विधायकों को मिला टिकट

Himachal By Election: हिमाचल उपचुनाव के लिए जारी सूची में भाजपा ने हाल ही में कांग्रेस के बागी पूर्व विधायकों को टिकट दिया है। भाजपा ने उन्हीं उम्मीदवारों को चुनाव में उतारा है जो इस सीट पर विधायक...
Himachal By Election BJP Candidates List
Himachal By Election BJP Candidates List Raftaar

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की सिसायत से बड़ा उलट फेर कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। हिमाचल उपचुनाव के लिए जारी सूची में भाजपा ने हाल ही में कांग्रेस के बागी पूर्व विधायकों को टिकट दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हीं उम्मीदवारों को चुनाव में उतारा है जो इस सीट पर विधायक रह चुके हैं। ऐसे में भाजपा ने पूर्व मंत्री राम लाल मारकंडा और वीरेंद्र कंवर का टिकट भी काट दिया है।

लोकसभा चुनाव के साथ छह सीटों पर उपचुनाव

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ छह सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। इसमें धर्मशाला, सुजानरपुर, कुटलेहड़, लाहौल स्पीति, गगरेट और बड़सर विधानसभा सीटों पर 1 जून को वोटिंग होनी है। ऐसे में अब भाजपा ने उपचुनाव के लिए अपनी लिस्ट जारी की है। इसमें पार्टी ने धर्मशाला से पूर्व विधायक सुधीर शर्मा, सुजानपुर से राजिंदर राणा, बड़सर से इंद्रदत्त लखनपाल, लाहौल स्पाति से रविंद्र रवि, गगरेट से चैतन्य शर्मा, कुटलेहड़ से देवेंद्र भुट्टो को उपचुनाव के लिए टिकट दिया है।

पार्टी ने 4 राज्यों में उपचुनाव लिए उतारे उम्मीदवार

हिमाचल प्रदेश के साथ ही पार्टी ने 3 और राज्यों में होने वोले उपचुनाव लिए भी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। इसमें पार्टी द्वारा सिक्किम में 9, गुजरात में 5, हिमाचल प्रदेश में 6, कर्नाटक में 1 और पश्चिम बंगाल में 2 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। आपको बता दें कि सिक्किम में उम्मीदवारों की पहली सूची में बीजेपी ने 14 नामों का ऐलान किया था। अब दूसरी सूची में भाजपा ने 23 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in