dr-dixit-sharma-young-scientist-fellowship-of-central-university
dr-dixit-sharma-young-scientist-fellowship-of-central-university

केंद्रीय विश्वविद्यालय के डा. दीक्षित शर्मा युवा वैज्ञानिक फैलोशिप से सम्मानित

धर्मशाला, 30 अप्रैल (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के पशु विज्ञान विभाग, स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज, के डॉ. दीक्षित शर्मा को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग ने युवा वैज्ञानिक फैलोशिप से सम्मानित किया है। डॉ. दीक्षित शर्मा ने सेंटर फॉर कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी एंड बायोइनफॉरमैटिक्स, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से पीएचडी की डिग्री पूरी की है। डा. दीक्षित विभाग अध्यक्ष डा. सुनील ठाकुर की देखरेख में इस प्रोजेक्ट के तहत काम करेंगे। स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग ने यंग साइंटिस्ट फैलोशिप को प्रोजेक्ट शीर्षक से सम्मानित किया गया है। परियोजना की कुल लागत 43 लाख 55 हजार है, जिसमें अनुसंधान के लिए 21 लाख 95 हजार और तीन साल के लिए यंग साइंटिस्ट की प्रति माह 60 हजार फैलोशिप है। इस संबंध में डॉ. दीक्षित शर्मा के अनुसार यह प्रोजेक्ट मुख्य रूप से स्क्रब टाइफस बीमारी पर केंद्रित है। स्क्रब टाइफस भारत-म्यांमार सीमा पर द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान और 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों में बुखार का एक प्रमुख कारण था। उन्होंने बताया कि उत्तर पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में स्क्रब टाइफस और अन्य रिकेट्सियल रोगों के प्रबंधन के लिए एक डेटाबेस बनाया जाएगा। उधर डा. दीक्षित की इस सफलता पर केंद्रीय विवि के कुलपति डा. रोशन लाल शर्मा और डा. प्रदीप कुमार ने बधाई दी है। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in