back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कुल्लू विवाद पर डीआईजी ने पुलिस मुख्यालय को सौंपी जांच रिपोर्ट

शिमला, 26 जून (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हिमाचल दौरे के पहले दिन बीते 23 जून को जिला कुल्लू में एसपी गौरव सिंह, एडिशनल एसपी बृजेश सूद और पीएसओ बलवंत सिंह से जुड़े घटनाक्रम की सेंट्रल रेंज मंडी के डीआईजी मधु सूदन ने शनिवार को पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) को अपनी प्रारंभिक फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट सौंप दी है। इस रिपोर्ट के मिलने के साथ ही मुख्यालय के उच्चाधिकारियों ने इसका अध्ययन शुरू कर दिया है। पीएचक्यू के प्रवक्ता ने बताया कि रिपोर्ट के अलावा अत्यधिक संवेदनशील लोगों के सिक्योरिटी प्रोटोकॉल और अन्य प्रमाणों का अध्ययन करने के बाद सरकार को एक विस्तृत रिपोर्ट भेजी जाएगी। गौर हो कि 23 जून को भुंतर एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल की ओर जाने के दौरान केंद्रीय मंत्री गडकरी के काफिले में गाड़ियों को शामिल करने को लेकर तत्कालीन एसपी कुल्लू गौरव सिंह और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सुरक्षा प्रभारी बृजेश सूद के बीच बहस हो गई थी। इसके साथ ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया था। बाद में सरकार ने सबसे पहले तीनों को दायित्वों से हटाया और फिर गौरव व बलवंत को निलंबित कर दिया। वहीं, बृजेश को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। इस मामले में विपक्ष दल भी सरकार को लगातार घेर रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

पैपराजी पर फिर गुस्सा हुईं जया बच्चन, करण जौहर का रिएक्शन हुआ वायरल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई में आयोजित एक हॉनर अवॉर्ड नाइट के दौरान दिग्गज अदाकारा जया बच्चन एक बार फिर अपने स्पष्ट और बेबाक स्वभाव...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵