back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की मुख्यमंत्री से मांग, दुकानों को शाम पांच बजे तक खोला जाए

शिमला, 28 मई (हि.स.)। भाजपा हिमाचल प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला और व्यापारियों को आ रही समस्या को ऊपर विस्तृत चर्चा की इस को लेकर मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि इस महामारी को रोकने हेतु अगर यह कोरोना कर्फ्यू आगामी समय के लिए बढ़ाया जाता है तो व्यापारिक संस्थाओं को शाम 5 बजे तक खोलने की अनुमति दी जाए। हफ्ते में 5 दिन कार्य करने की अनुमति मिले और शनिवार एवं रविवार को सभी दुकानें बंद रहें। मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश संयोजक रमेश चौजड़ ने बताया की हमने व्यापारी वर्ग को कोरोना महामारी के कारण हुई परेशानियों व आर्थिक नुकसान हेतु सुझाव मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष रखें है। उन्होंने कहा कि मई माह में जरूरी सेवाओं में कार्यरत व्यापारियों को छोड़कर बाकी सभी व्यापारिक संस्थान पूर्ण रूप से बंद है, सभी व्यापारी भाइयों ने इस कोरोना काल में अपना पूर्ण सहयोग इस महामारी को रोकने में दिया है। उन्होंने कहा कि यहां पर यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि व्यापारियों को बहुत ज्यादा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। बड़ी-बड़ी कंपनियों द्वारा ऑनलाइन कार्यभार में पाबंदी नहीं होने के कारण हिमाचल प्रदेश में छोटे व मंझोले कारोबारियों पर इसका बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि शाम 5 बजे तक दुकानें खुलने से व्यापारिक संस्थाओं पर कार्य कर रहे सेल्समैन, सेल्सगर्ल व अन्य वर्करों को रोजगार पर भी गाज नहीं गिरेगी व व्यापारियों को भी आर्थिक नुकसान नहीं होगा। उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आग्रह किया गया है कि कोरोना कर्फ्यू की पाबंदियों के कारण व्यापारियों की आर्थिकी पर बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ा है। व्यापारी बैंक की ईएमआई का भुगतान करने की स्थिति में नहीं है, इसलिए इस ईएमआई को देने के लिए व्यापारियों को 3 माह का समय दिया जाए। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

Share Market Today: कल भारी गिरावट के बाद आज बाजार में वापसी, हरे निशान पर खुले Sensex और Nifty एनर्जी स्टॉक्स में मजबूती

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार की भारी गिरावट के बाद शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने राहत की सांस ली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन...
spot_img

Latest Stories

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵