back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांगड़ा में कोरोना से एक बुर्जुग की मौत, सात दिन की बच्ची सहित कोरोना संक्रमण के 90 नए मामले

धर्मशाला, 30 मार्च (हि.स.)। कांगड़ा जिला में मंगलवार को कोरोना संक्रमण से एक बुर्जुग व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं जिला में आज सात दिन की बच्ची सहित 90 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 29 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जिला में हुई एक और मौत के साथ ही कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा अब 223 पंहुच गया है। कोरोना से मरने वाला 70 वर्षीय बुर्जुग व्यक्ति कांगड़ा जिला के पालमपुर उपमंडल के आहरा गांव से है। उक्त व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बीते 20 मार्च को टांडा मैडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। यह हाइपरटेंशन का मरीज था। सीएमओ कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि उक्त व्यक्ति की मौत के बाद जिला में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 223 पंहुच गया है। उधर जिला में कोरोना के 90 नए मामले आने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 9483 पंहुच गया है। जिला में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 547 पंहुच गई है जबकि 223 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵