back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईजीएमसी में कोरोना मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया ऑक्सीजन न मिलने का आरोप

शिमला, 24 मई (हि.स.)। राजधानी शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में उपचाराधीन एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। 51 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज को सोलन जिला से आईजीएमसी रैफर किया गया था। एक सप्ताह से मरीज का उपचार आईजीएमसी में चल रहा था, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि मरीज की मौत ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं होने से हुई है। हालांकि, आईजीएमसी प्रशासन ने ऑक्सीजन सप्लाई न होने से मौत के आरोप को खारिज किया है। मरीज की पत्नी ने कहा कि उनके पति को 12 मई को सोलन से शिमला के कोरोना समर्पित रिपन अस्पताल लाया गया था। जहां हालत गंभीर देखते हुए 18 मई को उन्हें आईजीएमसी रेफर किया गया। ऑक्सीजन की आपूर्ति न होने से रविवार को उनके पति की मौत हो गई। मृतक की पत्नी के मुताबिक उनके पति का ऑक्सीजन लेवल निचले स्तर तक पहुंच गया था, फिर भी उन्होंने रिकवर किया और ऑक्सीजन लेवल 95 तक पहुंच गया। रविवार को जब अचानक उनके पति का ऑक्सीजन लेवल दोबारा से कम होने लगा तो उन्होंने वार्ड में तैनात नर्सों और प्रशिक्षु चिकित्सकों से ऑक्सीजन मांगी तो इन्होंने साफ इंकार कर दिया। महिला ने बताया कि वह ऑक्सीजन के लिए नर्सों और अन्य स्टाफ के आगे गिड़गिड़ाती रही, लेकिन स्टाफ का रवैया ठीक नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति की मौत के लिए प्रशासन जिम्मेदार है। इस बीच आईजीएमसी के प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टर राहुल गुप्ता ने ऑक्सिजन की कमी के चलते मरीज की मौत से इनकार किया है। डॉक्टर गुप्ता ने सोमवार को बताया कि इस मरीज के फेफड़ों के 90 फीसदी सेल डैमेज हो चुके थे। इस वजह से मरीज ने दम तोड़ा है। उन्होंने कहा कि मरीज को एनबीए मास्क लगाया गया था। इसके अलावा ऑक्सीजन सिलेण्डर से अतिरिक्त ऑक्सीजन उपलब्ध करवाई गई थी। कहा कि मौजूदा समय में आईजीएमसी में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में है। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की आखिरी मौके पर टली शादी, बहन पलक मुच्छल ने प्राइवेसी की अपील की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय संगीतकार पलाश मुच्छल और स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना की बहुप्रतीक्षित शादी स्थगित हो गई है। यह शादी 23 नवंबर को होने...
spot_img

Latest Stories

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...