back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिमाचल में एक सप्ताह और बढ़ा कोरोना कफर्यू, स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा रद्द

शिमला, 05 जून (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश में कोरोना कफर्यू एक सप्ताह तक के लिए और बढ़ा दिया गया है। अब 14 जून की सुबह 6 बजे तक के लिए कोरोना कफर्यू जारी रहेगा। इस दौरान सभी प्रतिबंध यथावत जारी रहेंगे। यह कफर्यू हालांकि सात जून को खत्म होने वाला था। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में कफर्यू को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने कोविड की स्थिति की समीक्षा करने के बाद पाया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले नियंत्रण में आ रहे हैं, लेकिन स्थिति अभी भी खतरनाक बनी हुई है। ऐसे में प्रतिबंधों को अभी जारी रखने की आवश्यकता है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मंत्रिमंडल ने प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए 12वीं की वार्षिक परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सीबीएसई द्वारा मूल्यांकन के लिए सुझाए गए मापदण्डों को ध्यान में रखते हुए 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम के लिए मापदण्ड विकसित करके परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। इस प्रकार परिणाम घोषित होने के उपरान्त यदि कोई विद्यार्थी परिणाम से सन्तुष्ट न हो तो उसे स्थिति सामान्य होने पर बोर्ड द्वारा करवाई जाने वाली विशेष परीक्षा में बैठने का मौका उपलब्ध होगा। प्रवक्ता ने बताया कि मंत्रिमंडल ने अस्पतालों से होम रिकवरी के लिए डिस्चार्ज किए गए कोविड-19 रोगियों के लिए दूरभाष के माध्यम से परामर्श सुनिश्चित करवाने का निर्णय लिया। बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन निर्माताओं से सीधे तौर पर अधिक वैक्सीन के प्रापण के लिए अन्य विकल्पों पर विचार करना चाहिए। इससे पूर्व, मंत्रिमंडल ने मुख्य सचेतक एवं जिला शिमला के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेन्द्र बरागटा के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया। मंत्रिमण्डल ने राज्य में, विशेषकर बागवानी क्षेत्र में, नरेन्द्र बरागटा के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर मंत्रिमण्डल ने दिवंगत नेता के सम्मान में दो मिनट का मौन भी रखा। हिन्दुस्थान समाचार/उज्जवल/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

Teacher course after 12th: टीचर बनने का सपना देख रहे हैं? तो 12वीं पास करने के बाद बिना देर किए इन कोर्सेज में ले...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हमारे देश में छात्रों का एक बुहत बड़ा वर्ग ऐसा है जो अपने सपनों को आयाम देने के लिए टीचर बनना...
spot_img

Latest Stories

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵