back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कानून व्यवस्था और आपातकाल में गृह रक्षकों का योगदान सराहनीय: सरवीण

धर्मशाला, 29 जून (हि.स.)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चैधरी ने मंगलवार को कांगड़ा जिला के शाहपुर उपमंडल के 39 मील में 25 लाख की लागत से निर्मित गृह रक्षक कम्पनी का उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 12 वाहिनियों में लगभग 6500 गृह रक्षक तैनात हैं और कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये स्थानीय पुलिस तथा आपातकाल में पैरा मिल्ट्री एवं सैन्य बलों के साथ गृह रक्षकों का सराहनीय योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के गृह रक्षक अनुशासन, ईमानदारी, और कर्तव्यपरायणता के लिए जाने जाते हैं। अब गृह रक्षकों की कार्य प्रणाली में बहुत बदलाव आया है, इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश में नई चुनौतियों का सामना करने के लिए हम सब को तत्पर रहना होगा। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की आखिरी मौके पर टली शादी, बहन पलक मुच्छल ने प्राइवेसी की अपील की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय संगीतकार पलाश मुच्छल और स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना की बहुप्रतीक्षित शादी स्थगित हो गई है। यह शादी 23 नवंबर को होने...
spot_img

Latest Stories

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...