back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शिमला में भाजपा सरकार के खिलाफ 10 को रैली करेगी कांग्रेस, वीरभद्र सिंह और राजीव शुक्ला करेंगे सम्बोधित

शिमला, 03 मार्च (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी सत्तारूढ़ आगामी 10 मार्च को राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में भाजपा सरकार के विरुद्ध रैली करेगी। इस रैली को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सहित विधायक पूर्व विधायक व पार्टी के सभी पदाधिकारी भाग लेंगे। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्षों, विधानसभा प्रभारियों सचिवों, ब्लॉक अध्यक्षों, फ्रंटल सगठनों के मुख्यों व कांग्रेस प्रवक्ताओं की बैठक में यह फैसला लिया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी पदाधिकारियों से अपने पद का ईमानदारी से निर्वहन करने का आग्रह करते हुए कहा है कि पार्टी और अपने पद के साथ उन्हें पूरा न्याय करना होगा और जो नही कर सकतें वह अपनी जगह दूसरों को आगे आने का मौका दें। यह समय पार्टी को आगे लाने और मजबूत करने का है, ऐसे में पार्टी के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय सहन नही होगा। उन्होंने कहा कि उनका एजेंडा पार्टी को मजबूत बनाने व 2022 में कांग्रेस को सत्ता में लाने का है। इसके लिए वह सब से सहयोग की अपेक्षा करते है। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन से वह अपने लगभग दो साल के कार्यकाल ने सफल हुए है। आज कांग्रेस प्रदेश में मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। अब तक सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जितने भी आंदोलन कांग्रेस ने किए है वह बहुत ही सफल रहें है। लोगों के भारी जन समर्थन से साफ है कि लोग आज देश व प्रदेश में भाजपा की नीतियों से परेशान है। उन्होंने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन से ऊपर कोई नही है और जो संगठन को कमजोर करने की कोशिश करेगा उसे सहन नही किया जायेगा। आने वाले समय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठकों एवं कार्यक्रमों में अनुपस्थिति को सहन नही किया जायेगा और उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वह ऐसे लोगों को चुनाव के लिए आगे लाये जो जितने की पूरी क्षमता रखता हो और पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता हो। उन्होंने कहा कि यह चुनाव पार्टी की पहली परीक्षा होगी और इसके बाद 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को प्रदेश में अपनी सरकार बनानी है। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...