congress-intensifies-preparations-for-by-elections-kuldeep-rathore-will-go-on-a-tour-of-mandi-and-kangra
congress-intensifies-preparations-for-by-elections-kuldeep-rathore-will-go-on-a-tour-of-mandi-and-kangra

कांग्रेस ने तेज़ की उपचुनावों की तैयारी, मंडी और कांगड़ा के दौरे पर जाएंगे कुलदीप राठौर

शिमला, 27 जून (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी ने मंडी लोकसभा और फतेहपुर विधानसभा उपचुनावों को लेकर तैयारियां तेज़ कर दी हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मंडी और कांगड़ा जिलों का दौरा करेंगे। प्रदेश कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने रविवार को बताया कि कुलदीप सिंह राठौर 28 जून को मंडी, 29 को नूरपुर व 30 को फतेहपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह मंडी संसदीय उप चुनाव व फतेहपुर विधानसभा उप चुनाव बारे क्षेत्रीय पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनेंगे। उन्होंने कहा कि कुलदीप राठौर 28 जून को दोपहर 12 बजे से मंडी में जिला स्तरीय आक्रोश रैली में भाग लेंगे। इसके बाद यहां जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श करेंगे। इस दिन रात्रि विश्राम मंडी रहेगा। उन्होंने कहा कि 29 जून को सांय 4 बजे से 8 बजे तक राठौर कांगड़ा जिला के नूरपुर में कांगड़ा जिला के सभी अग्रणी संगठनों के प्रमुखों व जिला कार्यकारिणी सदस्यों के साथ एक बैठक करेंगे। इस दिन रात्रि विश्राम नूरपुर रहेगा। कहा कि 30 जून को कांग्रेस अध्यक्ष सुबह 9.30 बजे फतेहपुर में कांगड़ा जिलाध्यक्ष, फतेहपुर ब्लॉक प्रधान के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से उप चुनाव बारे उनके विचारों को सुनने के बाद यहां जिला स्तरीय भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस की आक्रोश रैली में भाग लेंगे। बता दें कि भाजपा सांसद रामस्वरूप और कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया की मृत्यु के बाद मंडी व फतेहपुर में उपचुनाव होंगे। इसके अलावा शिमला जिला की जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट में भी उपचुनाव होंगे। ये सीट भाजपा के मुख्य सचेतक व जुब्बल कोटखाई के विधायक नरेंद्र बरागटा के निधन से खाली हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in