chief-minister39s-visit-to-delhi-successful-congress39s-allegations-baseless-and-factless-education-minister
chief-minister39s-visit-to-delhi-successful-congress39s-allegations-baseless-and-factless-education-minister

मुख्‍यमंत्री का दिल्‍ली दौरा सफल, कांग्रेस के आरोप निराधार तथा तथ्यहीन : शिक्षा मंत्री

शिमला, 10 जून (हि. स.)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के दिल्ली दौरे को लेकर भाजप व कांग्रेस में जवानी जंग शुरू हो गई है। गुरूवार को शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर पर पलटवार करते हुए एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर पर दिल्ली से खाली हाथ लौटने बारे बयान निराधार तथा तथ्यहीन है। शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री का दिल्ली का दो दिवसीय दौरा सफल रहा है क्योंकि केन्द्र सरकार ने प्रदेश के लिए केन्द्रीय सड़क एवं अधोसंरचना निधि ( के तहत 194.58 करोड़ रुपये की लागत की 12 परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष यह भूल गए हैं कि उनकी सरकार के समय में प्रदेश के मुख्यमंत्री दिल्ली जाते थे और केन्द्र में यूपीए सरकार होने के बावजूद भी विभिन्न केन्द्रीय मंत्रियों से हिमाचल को केवल कोरा आश्वासन ही मिलता था। यही नहीं कई बार तो कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उन्हें मुलाकात का समय भी नहीं देते थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान छह वरिष्ठ केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात की और हिमाचल के मुद्दों को उठाया। इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भेंट की तथा प्रदेश के विकासात्मक मुद्दो पर चर्चा करने के बाद लौटे हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रदेश के लिए 1000 डी-टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाए जाएंगे, जिसमें से 500 सिलेंडर प्रदेश को प्राप्त हो चुके हैं, जबकि 500 सिलेंडर शीघ्र मिलने की उम्मीद है। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को राज्य में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के माध्यम से 200 करोड़ रुपये के निवेश से 200 किलोलीटर क्षमता का इथेनाॅल संयंत्र स्थापित करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राज्य के वैक्सीन डोज़ के आवंटन को बढ़ाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने ऊना में स्थापित किए जाने वाले बल्क ड्रग पार्क और राज्य में मेडिकल डिवाइस पार्क, इलेक्ट्रिक डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग हब को शीघ्र मंजूरी देने का आग्रह भी किया है। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/उज्जवल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in