back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुख्यमंत्री ने परौर में राधा स्वामी सत्संग ब्यास भवन में बन रहे कोविड अस्पताल का किया निरीक्षण

धर्मशाला, 04 मई (हि.स.) । कांगड़ा जिला में कोरोना की स्थिति की समीक्षा व प्रबंधों को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार को एक दिवसीय कांगड़ा दौरे पर पहुंचे। मुख्यमंत्री का यहां आने का सुबह करीब पौने 10 बजे का कायर्क्रम था लेकिन खराब मौसम के कारण वह दोपहर एक बजे के आसपास पालमपुर पहुंचे। चम्बा से हेलिकॉप्टर के माध्यम से वह कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर पहुंचे। पालमपुर से मुख्यमंत्री परौर स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन पंहुचे तथा यहां बनने वाले कोविड सेंटर को लेकर व्यवस्था जांची। यहां पर करीब 250 बिस्तर लगाने की व्यवस्था तय की गई है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा व उपायुक्त राकेश प्रजापति सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद वापिस पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय में कोविड-19 व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से बैठक कर समीक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कुछ देर बाद शिमला लौट जाएंगे जहां वह सर्वदलीय बैठक में शामिल होंगे। बैठक में कांगड़ा समेत कोराेना की दृष्टि से संवेदनशील जिलों में लॉकडाउन को लेकर भी चर्चा हो सकती है। इसका कारण यह है कि गत दिनों पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने भी कांगड़ा की स्थिति को चिंताजनक बताते हुए लॉकडाउन की पैरवी की है और सरकार को सुझाव दिया है कि लॉकडाउन लगाने को लेकर सरकार को विचार करना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/उज्जवल

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵