back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना के बिगड़े हालात में कुशल नेतृत्व के प्रतीक बने मुख्यमंत्री : नैहरिया

धर्मशाला, 11 जून (हि.स.)। धर्मशाला सेभाजपा विधायक विशाल नैहरिया ने कहा कि देश भर सहित देवभूमि हिमाचल प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर के कारण बिगड़ रहे हालातों पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व के कारण कुछ ही समय में काबू पा लिया गया है। नैहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हालातों पर हर दिन नजर बनाकर अभी से ही संभावित तीसरी लहर के लिए भी प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने पर काम शुरू कर दिया है। जिसमें शुरूआती दौर में ही प्रदेश में बच्चों के लिए विशेष रूप से 100 वेंटिलिटर का प्रबंध करने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शुक्रवार को जारी प्रेस बयान में विधायक विशाल नैहरिया ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर से निपटने में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विधायक ने कहा कि इस मुश्किल हालात के बीच स्वास्थ्य सुविधाओं को पूरी तरह से सुदृढ़ किया और हर व्यक्ति को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की गई हैं। इतना ही नहीं ऐसे बिगड़े हालातों में सबसे पहले खुद जिम्मा संभालते हुए हर वर्ग के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खड़े हैं। मुख्यमंत्री ने जिला कांगड़ा में ही पालमपुर के समीप राधा स्वामी सत्संग भवन परौर में 250 बेड सहित प्रदेश भर में एक हजार अतिरिक्त बेड शुरू किए गए। जिससे छोटा राज्य होने के बाबजूद अधिक केस होने पर भी हिमाचल में एक भी मरीज को बिना बेड व ऑक्सीजन के नहीं रहना पड़ा। विधायक ने कहा कि जिस समय प्रदेश में 40 हजार कोरोना एक्टिव केस पहुंच चुके थे, मुख्यमंत्री ने हर विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि की जिम्मेदारी तय करते हुए कोरोना संजीवनी किट का आगाज किया। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵