back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिमाचल में बजा निकाय चुनाव का बिगुल, 7 अप्रैल को मतदान

शिमला, 13 मार्च (हि.स.)। पंचायत चुनाव के बाद अब हिमाचल प्रदेश में निकाय चुनाव का बिगुल बज गया है। धर्मशाला, मंडी, पालमपुर और सोलन नगर निगमों सहित छह नगर पंचायतों में सात अप्रैल को मतदान होंगे और उसी दिन शाम तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। निर्वाचन क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से चुनाव आचार संहिता को लागू कर दिया गया है। मंडी, सोलन और पालमपुर नगर निगमों का हाल ही में गठन हुआ है। चारो नगर निगमों में इस बार पार्टी चिन्हों पर चुनाव होंगे। ऐसे में इन चुनावों में प्रमुख राजनीतिक दलों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस की साख दाव पर होगी। निर्वाचन आयोग ने शिमला की चिड़गांव व नेरवां नगर पंचायत सहित कुल्लू की आनी व निरमंड, सोलन की कंडाघाट और ऊना के अम्ब में भी सात अप्रैल को मतदान करवाने की अधिसूचना जारी की है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 22, 23 व 24 मार्च को नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनकी जांच पड़ताल 25 मार्च को संबंधित रिटर्निंग या सहायक रिटर्निंग अधिकारी करेंगे। राज्य निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि इच्छुक प्रत्याशी 27 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक अपना नामांकन पत्र वापिस ले सकते हैं। चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को 27 मार्च को ही नामांकन पत्रों की वापिसी के तुरंत बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। मतदान सात अप्रैल को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतगणना का कार्य मतदान के तत्काल बाद नगर मुख्यालय पर किया जाएगा और चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵