bjp-will-wave-17-seats-in-solan-municipal-corporation-elections-saizal
bjp-will-wave-17-seats-in-solan-municipal-corporation-elections-saizal

सोलन नगर निगम चुनावों में भाजपा 17 सीटों पर परचम लहराएगी : सैजल

सोलन, 05 अप्रैल ( हि. स.) । प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने कहा कि भाजपा इन नगर निगम चुनावों में विजय की ओर बढ़ रही है और हम नगर निगम सोलन में सभी 17 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहर है। उन्होंने कहा नगर निगम सोलन शहर की आवश्यकता थी और इस एक को प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूरा किया। कांग्रेस ने सोलन के साथ हमेशा नाइंसाफी की पर इंसाफ जयराम ठाकुर ने किया। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं सोलन नगर निगम के सह प्रभारी राजीव सैजल एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सोलन का दर्द पता है पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जब मुख्यमंत्री थे तब 2015 में सोलन शहर को नगर निगम का दर्जा क्यों नहीं दिया। सोलन शहर के लिए क्या क्या कांग्रेस नेताओं ने किया है उसका वाइट पेपर सामने लाए। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी निराश है। समझ नही आ राह की वो क्या करे, आज कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है और नगर निगम चुनावों के बाद पूरी तरह डूब जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र एक धगोस्ला है, धोका पत्र है और एक छलावा है। 500 करोड़ का घोषणा पत्र किधर से पूरा करेगी कांग्रेस। वहीं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा शिमला के बाद सोलन सबसे तेज़ गति से बढ़ने वाला शहर है, वीरभद्र बताए कि नगर निगम का दर्जा उन्होंने सोलन को क्यों नहीं दिया। शांडिल यहाँ से मंत्री भी रह चुके है तब उन्होंने सोलन के लिए क्या किया। उन्होंने कहा कि सोलन की जनता मन बना चुकी है और 7 तरीके को नगर निगम सोलन भाजपा की बनानी तय है। उन्होंने कहा कि सोलन को पेयजल योजनाएं भाजपा सरकार ने दी है, सब्ज़ी मंडी भाजपा से दी, कांग्रेस ने तो मरम्मत के पैसे भी नही दिए। हिन्दुस्थान समाचार / संदीप/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in