back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नगर निगम चुनावों को लेकर भाजपा ने संभाला मोर्चा, सात व आठ मार्च को मंत्री करेंगे जनसभाएं

धर्मशाला, 02 मार्च (हि.स.)। नगर निगम चुनाव अभियान को लेकर सत्तासीन भाजपा ने मोर्चा संभाल लिया है। चुनाव अभियान को मूर्त रूप देने के लिए आगामी सात व आठ मार्च को सरकार के मंत्री भी मैदान में उतारे जा रहे हैं। इन दो दिनों में मंत्री सभी 17 वार्डों में जनसभाएं करेंगे। इसी सिलसिले में भाजपा चार मार्च को धर्मशाला में बैठक करने जा रही है जिसमें पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप, खेल-खेलकूद एवं वन मंत्री राकेश पठानिया, कांगड़ा-चम्बा के सांसद किशन कपूर व धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया विशेष रुप से उपस्थित होंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं कांगड़ा-चम्बा क्षेत्र के प्रभारी त्रिलोक कपूर ने बताया कि बैठक में धर्मशाला नगर निगम के हर वार्ड से भाजपा समर्थित इच्छुक उम्मीदवार व पार्टी द्वारा स्थानीय स्तर पर तैनात किए गए प्रभारी व सह-प्रभारी सहित प्रदेश भाजपा मुख्यालय से नियुक्त पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी जिन्हें समन्वयक के रूप में जोड़ा गया है, वह हिस्सा लेंगें। उन्होंने बताया कि प्रदेश भाजपा द्वारा सभी 17 वार्डों के लिए भाजपा के पदाधिकारियों को समन्वयकों के साथ प्रभारी के रूप में तैनाती दी गई है। उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा प्रदेश से नियुक्त सभी वार्ड समन्वयक सात से आठ मार्च तक प्रारंभ होने वाली मंत्रियों की वार्ड आधारित जनसभाओं को सफल बनाने के लिए वन एवं खेलकूद मंत्री राकेश पठानिया, लोकसभा सांसद किशन कपूर, धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया संयुक्त रूप से वार्ड आधारित जनसभाओं को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वार्ड स्तर पर सात व आठ को होने वाली जनसभाओं का कार्यक्रम सात मार्च को वार्ड नम्बर एक फरसेठगंज में 9ः00 बजे, वार्ड नम्बर दो मैक्लोड़गंज में 10ः30 बजे, वार्ड नम्बर तीन भागसुनाग में 12 बजे, वार्ड नम्बर 11 रामनगर 1ः30 बजे, वार्ड नम्बर 10 श्याम नगर में 3 बजे, वार्ड नम्बर 13 दाड़ी में 4ः30 बजे जनसभाएं होंगी। वहीं आठ मार्च को वार्ड नम्बर सात सचिवालय में 9 बजे, वार्ड नम्बर आठ खेल परिषद में 10ः30 बजे, वार्ड नम्बर नौ सकोह में 12 बजे वार्ड नम्बर 16 सिद्धपुर में 1ः30 बजे तथा वार्ड नम्बर 17 सिद्धबाड़ी में तीन बजे जनसभा को संबोधित किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

बंगाल में हुमायूं कबीर का ‘महागठबंधन’ दांव: लेफ्ट-कांग्रेस और ओवैसी को न्योता, 15 फरवरी तक का अल्टीमेटम!

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल की राजनीति में फिर से हलचल बढ़ गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी TMC से...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵