bjp-president-suresh-kashyap-injected-corona-vaccine
bjp-president-suresh-kashyap-injected-corona-vaccine

भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने लगाया कोरोना का टीका

27/03/2021 शिमला, 27 मार्च (हि. स.)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने शनिवार को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में कोविड वैक्सीन की प्रथम टिक लगवाया। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कोरोना हिमाचल प्रदेश में भी सक्रिय है और यह एक गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार कोरोना से लड़ने के लिए प्रयासरत है और समय समय पर उचित निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक हिमाचल में डेड लाख से ज़्यादा लोगों को कोविड वैक्सीन लग चुकी है और अब तो पहली अप्रैल से 45 साल से ऊपर के सभी लोगो को वैक्सीन लग सकती है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि बढ़ चढ़ कर इस टीकाकरण अभियान ने भाग ले। वेक्सीन के कोई साइड एफेक्ट नही है। उन्होंने कहा कि आने वाले नगर निगम चुनावों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता अटूट मेहनत कर रहे है और भाजपा चारों नगर निगम में भगवा लहराएगी। आने वाले समय मे फतेहपुर उप चुनाव और मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में भी भाजपा जीत दर्ज करेगी। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/उज्जवल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in