alert-of-rain-and-storm-in-himachal39s-hilly-areas
alert-of-rain-and-storm-in-himachal39s-hilly-areas

हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बारिश और अंधड़ का अलर्ट

10/04/2021 शिमला, 10 अप्रैल (हि.स.) । हिमाचल प्रदेश में सूखे से निजात मिलने की संभावना है। राज्य के कुछ जिलों में मौसम में बदलाव आएगा। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में 12 अप्रैल को बारिश के साथ तेज आंधी और बिजली चमकने की आशंका जाहिर की गई है। इसे लेकर मध्यवर्ती व उच्चपर्वतीय जिलों (शिमला, कुल्लू, चम्बा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और सिरमौर व मंडी जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्र) में येलो अलर्ट जारी किया गया है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 16 अप्रैल तक मौसम के मिजाज खराब रहेंगे। इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने का भी अनुमान है। हालांकि मैदानी भागों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। पहाड़ी इलाकों में बारिश के पूर्वानुमान से लोगों के चेहरे खिले हुए हैं। साथ ही बागवानों को सेब की फसल को लेकर डर भी सता रहा है। शिमला, कुल्लू सहित सेब बाहुल्य क्षेत्रों के बागवानों को ओलावृष्टि से सेब के तबाह होने की चिंता है। सेब के बगीचों में इस समय फ्लावरनिंग का दौर चल रहा है। इस बीच राजधानी शिमला में दिन भर आज तेज धूप रही, जिससे दिन में उमस महसूस की गई।शिमला का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ऊना सबसे गर्म रहा, जहां दिन का पारा 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा बिलासपुर में 34.5, कांगड़ा व हमीरपुर में 32.3 और सोलन में 31.6 डिग्री रहा। . हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in