abvp-takes-charge-of-sanitary-in-nahan
abvp-takes-charge-of-sanitary-in-nahan

नाहन में एबीवीपी ने सेनेटाइजिंग का सम्भाला जिम्मा

नाहन, 11 मई (हि. स.)। छात्र संगठनों को हमेशा से ही राजनीति से प्रेरित समझा जाता रहा है लेकिन अब इस कोरोना महामारी में यह छात्र संगठन जनता की सेवा में समर्पित होकर जन सेवा में लगे हुए है। ऐसा ही नजारा मंगलवार को नाहन शहर में देखने को मिला जब एबीवीपी के कार्यकर्त्ता पीठ पर सेनेटाइज मशीन उठा कर शहर को सेनेटाइज करते दिखे। एबीवीपी के जिला संयोजक अंकित शर्मा ने बताया कि एबीवीपी आज नाहन शहर के अनेक हिस्सो को सेनेटाइज करने का कार्य कर रही है जिसके लिए सेनेटाइजिंग मशीन नाहन नगरपालिका से ली गयी है। अंकित ने बताया कि एबीवीपी के कार्यकर्ता नाहन ही नही बल्कि पूरे प्रदेश सेनेटाइज करने के इलावा जरूरतमंद को भोजन पहुचाने का कार्य कर रहे है। वहीं एबीवीपी के विपिन ने बताया कि कोरोना काल मे किसी भी जरूरतमंद की सहायता के लिए एबीवीपी ततपर कार्य करने में जुटी हुई है और यह कार्य लगातार जारी रहने वाला है। उन्होंने कहा कि अन्य छात्र संगठनों को भी कोरोना काल में जनता की सेवा करने के लिए आगे आना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार /जितेंदर/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in