back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वफादारी की मिसाल: ट्रैकिंग करने में युवक-युवती की गई जान, पालतू कुत्ते ने की 2 दिन लाशों की रखवाली

Himachal Pradesh : हिमाचल प्रदेश में ट्रैकिंग करने में युवक और युवती की मौत हो गई। शवों को दो दिन बाद बरामद किया गया। इस दो दिन तक उनका पालतू कुत्ता शवों की रखवाली करता रहा और भौंकता रहा।

नई दिल्ली, रफ्तार। हिमाचल प्रदेश में ट्रैकिंग करने में युवक और युवती की मौत हो गई। शवों को दो दिन बाद बरामद किया गया। इस दो दिन तक उनका पालतू कुत्ता शवों की रखवाली करता रहा और भौंकता रहा। घटना बीर बिलिंग की है। मरने वालों की पहचान पंजाब के पठानकोट के 30 वर्षीय अभिनंदन गुप्ता और पुणे की 26 साल की प्रणिता वाला के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि दोनों की मौत पहाड़ी से गिरने के बाद हुई है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम से ही मौत के कारण की पुष्टि होगी।

चार साल से क्षेत्र में रह रहा था अभिनंदन

हिमाचल प्रदेश में 5 हजार फीट की ऊंचाई पर अवस्थित बीर बिलिंग ट्रेकिंग के लिए फेमस है। इस जगह पैराग्लाइडिंग भी की जाती है। कांगड़ा जिले के एसपी वीर बहादुर ने बताया कि अभिनंदन पैराग्लाइडिंग और ट्रैकिंग गतिविधियों के लिए चार साल से क्षेत्र में रह रहे थे। उन्होंने कहा, महिला प्रणिता कुछ दिन पहले पुणे से आई थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चार लोगों का ग्रुप कार से निकला था। ग्रुप में दो महिलाएं थीं। कार का एक पॉइंट से आगे जाना संभव नहीं रहा तो चारों पैदल चलना शुरू कर दिए। इस बीच मौसम बदला तो ग्रुप के दो लोग लौट गए, लेकिन अभिनंदन ने कथित तौर पर कहा कि उन्हें रास्ता पता है और वह प्रणिता और कुत्ते के साथ आग चले गए।

बर्फबारी के कारण दो फिसले

अभिनंदन और प्रणिता के वापस नहीं लौटने पर ग्रुप के अन्य लोगों ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उनकी तलाश के लिए खोजी दल भेजा गया। शव उस पॉइंट से तीन किलोमीटर नीचे उस जगह पर थे, जहां से पैराग्लाइडर उड़ान भरते हैं। उन्होंने कहा कि यह एक ढलान वाला इलाका है। बर्फबारी के दौरान बहुत फिसलन होता है। वे फिसल गए और गिर गए। वे एक बार उठने में कामयाब रहे, लेकिन फिर से फिसल गए। उन्होंने बताया कि जर्मन शेफर्ड कुत्ता शवों के पास भौंकता रहा। पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

हिमाचल ही नहीं, इन जगहों पर भी सर्दियों में ले सकते हैं बर्फबारी का मजा, ये हैं परफेक्ट विंटर डेस्टिनेशन

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सर्दियों के मौसम में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए ज्यादातर लोग शिमला या हिमाचल के अन्य लोकप्रिय...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...