back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शाहपुर पुलिस स्टेशन के आधुनिकीकरण पर व्यय होंगे 35 लाख : सरवीन चौधरी

धर्मशाला, 22 फरवरी (हि.स.)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र को विकास की बुलंदियों पर ले जाना उनका ध्येय है और लोगों को सभी आधारभूत सुविधाएं मुहैया करवाने एवं मौजूदा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के साथ-साथ नवीन परियोजनाओं को लागू करने पर जोर दिया गया है। सरवीन चौधरी ने सोमवार को शाहपुर में लोगों से मिलने के उपरांत यह बात कही। उन्होंने बताया कि शाहपुर में आधुनिक पुलिस स्टेशन के निमार्ण पर 35 लाख खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा नौण से हरिजन बस्ती तक लिंक रोड़ पर 20 लाख रुपए, उत्तम सिंह हाऊस से चौगान भनाला लिंक रोड़ के लिए 15 लाख, जुलाड़ मंदिर के पास नाले पर पुल बनाने के लिए 10 लाख, बदराई-शाहपुर में शमशान घाट के शैड के लिए 3 लाख 50 हजार, महिला मण्डल क्यारी के लिए 3 लाख 50 हजार, गढ़ माता मंदिर नेरटी के लिए साढ़े तीन लाख तथा अम्बे दा खोला से राख चड़ी पंचायत सड़क के लिए सात लाख रुपए दिए गए हैं। मंत्री ने कहा कि शाहपुर क्षेत्र की समस्याओं को हल करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। लोगों को सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा इत्यादि मूलभूत सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए हमेशा तत्पर रहती है। सरवीण चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने गरीबों के हितों को सर्वोपरि रखकर कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता पिछड़ों को समाज की धारा में लाकर देश को प्रगति के पथ आगे ले जाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में किसान सम्मान निधि योजना, उज्जवला योजना, मिशन इन्द्रधनुष, प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना, उजाला, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व बीमा योजना पर शत-प्रतिशत कार्य किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...