कौन हैं नायब सिंह सैनी जिन्हे सौपी गयी हरियाणा की कमान? राज्य के होंगे नए सीएम, जानें इनका राजनीतिक सफर

Nayab Singh Saini: हरियाणा में राजनीतिक उठापटक के बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।
Nayab Singh Saini
Nayab Singh Sainiraftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हरियाणा में राजनीतिक उठापटक के बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ ही उनकी कैबिनेट मंत्रियों ने भी इस्तीफा दे दिया। मनोहर लाल के इस्तीफा देने के बाद कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी को हरियाणा का सीएम बनने का मौका दिया गया है। अब नायब सिंह सैनी हरियाणा के सीएम होंगे। वह OBC समाज से संबंध रखते हैं। नायब सिंह पूर्व सीएम मनोहर लाल के करीबी माने जाते हैं।

नायब सिंह की शिक्षा पर एक नजर

नायब सिंह सैनी का जन्म अंबाला के एक छोटे से गांव मिजापुर माजरा में 25 जनवरी 1970 को हुआ था। उन्होंने अपनी स्नातक(ग्रेजुएशन) की पढ़ाई मुजफ्फरपुर में बी.आर.अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय से पूरी की। इसके बाद नायब सिंह सैनी ने अपनी एलएलबी की पढ़ाई चौधरी चरण सिंह विश्वविधालय मेरठ, उत्तर प्रदेश से पूरी की। लेकिन उनकी रूचि समाज सेवा में होने के कारण, उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया। अपने अच्छे कार्यो की बदौलत आज उन्हें हरियाणा के सीएम बनने का मौका मिला है।

नायब सिंह सैनी अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समाज से आते हैं

नायब सिंह सैनी अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समाज से आते हैं। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का बेहद करीबी समझा जाता है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी के तौर पर वर्ष 1996 से बीजेपी के साथ अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था, जिसमे उन्होंने भाजपा के साथ मिलकर वर्ष 2000 तक कार्य किया था। वर्ष 2002 में उन्हें युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी अंबाला से जिला महामंत्री का पदभार सौपा गया, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। उनके अच्छे कार्य को देखते हुए वर्ष 2005 में उन्हें युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पद का कार्यभार भी सौपा गया था, जिसमे उन्होंने एक अच्छे नेता के रूप में अपना कार्य करते हुए पद का सम्मान बनाये रखा। वह कुरुक्षेत्र से सांसद हैं।

कौन हैं नायब सिंह सैनी?

नायब सिंह सैनी हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष हैं। वह साल 2019 में कुरुक्षेत्र सांसद रहे थे। नायब सिंह वर्ष 2009 में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री के पद पर आसीन थे। साल 2012 में भाजपा ने उनको जिलाध्यक्ष बनाया था। वर्ष 2014 मे नायाब नारायण गढ़ विधानसभा से विधायक बने और फिर साल 2015 में हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री भी रहें थे। सैनी अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से ताल्लुक रखते हैं। भाजपा से पहले सैनी RSS से जुड़े थे।नायब सिंह को मुख्यमंत्री मनोहर लाल का खास भी समझा जाता है। अब नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए सीएम के रूप में शपथ लेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in