back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कानून को ताक पर रख ड्राइविंग सीट से निकला युवकऔर चलती गाड़ी की छत पर करने लगा पुशअप, उसके बाद…

सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर वायरल इस वीडियो को हरियाणा के गुरुग्राम का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए गाड़ी का चालान कर दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो पर बड़ी तेजी से वायरल है, जिसमें कुछ हुड़दंग युवक चलती कार की छत और खिड़की पर बैठकर कानून को ताक पर रख देते हैं। इनमें से एक युवक सारी हद पार कर कार के ऊपर पुशअप्स और डांस भी करने लगता है। कानून का उल्लंघन करने वाले इन युवकों का ट्रैफिक पुलिस ने 6500 रुपये का चलान काटा है।

कार की छत पर चढ़कर किए पुशअप्स

मीडिया खबरों के मुताबिक, सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर वायरल इस वीडियो को हरियाणा के गुरुग्राम का बताया जा रहा है। इसमें पांच शख्स तेज रफ्तार से चलती कार की खिड़की और छत पर चढ़कर जमकर हुड़दंग मचाते हैं, नशे की हालत में इन युवकों ने ट्रैफिक नियमों की जरा भी परवाह नहीं की। वायरल वीडियो में देखा गया कि एक युवक कार की छत पर पुशअप्स करने लग जाता है, इतना ही नहीं बाद में डांस भी करता है, जो किसी के लिए भी बहुत जोखिम भरा हो सकता है। पुलिस ने ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने के लिए चलते कार के मालिक का 6500 रुपये का चलान काटा है।

देखिए वायरल वीडियो

लोगों ने कमेंट कर कार्रवाई करने की मांग

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर यूजर्स ने पुलिस से इन युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की। साथ ही कई लोगों ने नसीहत देते हुए लिखा कि रोजाना कितने हादसे होते हैं, फिर लोगों को अक्ल नहीं आती। वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि पुलिस को इन लोगों को थाने में डालना चाहिए।

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए हमारी वेबसाइट www.raftaar.in पर जाएं।

Advertisementspot_img

Also Read:

हरियाणा में अब 22 नहीं 23 जिले होंगे, 23वां जिला बना हांसी, CM नायब सिंह सैनी ने किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हरियाणा राज्य में अब 22 नहीं, बल्कि 23 जिले होंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हांसी विकास रैली के दौरान हांसी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...