हांसी ब्रांच नहर पर श्रद्धालुओं के लिए बनवाया जाएगा घाट, चार करोड़ 77 लाख रुपये की राशि हुई मंजूर

गत 27 सितंबर 2022 को मुख्यमंत्री मनोहरलाल से मांग की थी कि लगभग सात करोड रुपये से प्रस्तावित चार विकास परियोजनाओं को सिरे चढाया जाए।
हांसी ब्रांच नहर  की तस्वीर
हांसी ब्रांच नहर की तस्वीर

जींद, एजेंसी। जींद के भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा के प्रयासों से अब शहर की लाइफ लाइन हांसी ब्रांच नहर का कायाकल्यप होने जा रहा है। हांसी ब्रांच नहर पर जहां शीघ्र ही लोगों को भव्य घाट की सुविधा उपलब्ध होगी। जिसके लिए चार करोड़ 77 लाख रुपये की राशि विधायक द्वारा मुख्यमंत्री मनोहरलाल से मंजूर करवाई गई है। वहीं नहर की बुर्जी संख्या 183000 से 198000 तक नहर की साइड लाइन को आरसीसी से पक्का किया जाएगा तथा जयंती देवी मंदिर के साथ छठ पूजा घाट निर्मित किया जाएगा।

शहरी निकाय करेगा पटरी को पक्का करने का काम

शहरी स्थानीय निकाय विभाग शहर की पटरी को पक्का करने का काम करेगा, जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। शुक्रवार को इसी को लेकर विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित छठ पूजा के घाट तथा नहर की साइड लाइन को पक्का किए जाने तथा प्रस्तावित नहर की पटरी के पक्का किए जाने की साइट का दौरा किया और अधिकारियों को उचित निर्देश दिए।

पटरी को बुर्जी संख्या 189000 से 199000 तक पक्का करने की थी डिमांड

गौरतलब है कि गत 27 सितंबर 2022 को मुख्यमंत्री मनोहरलाल से मांग की थी कि लगभग सात करोड रुपये से प्रस्तावित चार विकास परियोजनाओं को सिरे चढाया जाए। जिस पर मुख्यमंत्री कार्यालय से शहरी स्थानीय निकाय विभाग को आदेश हुए थे कि इन कार्यों के डिटेल अस्टीमेट तथा अन्य आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए। इसी के चलते नहर की पटरी को बुर्जी संख्या 189000 से 199000 तक दोनों साइड से पक्का करने डिमांड भी थी।

शहर समेत जिला में हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर रह रहे हैं

इसके अलावा विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने बताया कि जींद-हांसी ब्र्र्र्र्र्र्रांच नहर पर घाट बनने के बाद यहां पर श्रद्धालु मूर्ति विसर्जन, सूर्य को अघ्र्य व पूजा आदि अन्य धार्मिक आयोजन विधि विधान से कर सकेंगे। शहर समेत जिला में हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर रह रहे हैं और छठ पूजा का पर्व बड़े ही उत्साह से मनाते हैं। इसी प्रकार गणेश महोत्सव के कई बड़े आयोजन शहर में होते हैं लेकिन गणेश विसर्जन के लिए उन्हें काफी परेशानी होती थी। क्योंकि शहर में नहर के पूलों के पास ग्रील आदि लगाई हुई हैं। ऐसे में कोई घाट नहीं होने के कारण उन्हें जैसे तैसे कर नहर में विसर्जन करना पड़ता था। जिससे कई बार तो बच्चों और युवाओं के नहर में डूबने का खतरा बना रहता था।

कार्य की प्रशासनिक मंजूरी सरकार से विभाग को मिली

इसके बाद नहर की साइड लाइन को सीसी से पक्का किए जाने बारे विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्न संख्या 29 के माध्यम से विधायक ने सरकार से जवाब तलबी की थी। वहीं नहर की साइड लाइन को सीसी से पक्का करने की मंजूरी कराने का काम किया गया है। इस कार्य की प्रशासनिक मंजूरी सरकार से विभाग को मिल गई है। अब इस प्रकार से नहर की बुर्जी संख्या 183000 से 198000 तक नहर की साइड लाइन को आरसीसी से पक्का किया जाएगा तथा जयंती देवी मंदिर के साथ छठ पूजा घाट निर्मित किया जाएगा। जिसकी जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू कर कार्य को प्रारंभ किया जाएगा। वहीं शहरी स्थानीय निकाय विभाग शहर की पटरी को पक्का करने का काम करेगा जिसकी स्वीकृति मिल गई है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in