11 सौ महिलाओं के साथ सात दिवसीय सतकुम्भा उत्सव शुरू, वैदिक मंत्रों के उच्चारण से किया रुद्र महायज्ञ

इस मौके पर मंगलकारी प्रवचनों की रसधारा प्रवाहित करते हुए महंत राजेश्वर महाराज ने कहा है कि रुद्र महायज्ञ सात दिन तक मानव कल्याण के लिए किया जा रहा है।
वैदिक मंत्रों के उच्चारण से किया रुद्र महायज्ञ
वैदिक मंत्रों के उच्चारण से किया रुद्र महायज्ञ

सोनीपत, एजेंसी। सतकुम्भा तीर्थ के पीठाधीश्वर राजेश स्वरूप महाराज के सान्निध्य में सात दिवसीय सतकुम्भा उत्सव के तहत सोमवार को बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ कलश यात्रा निकाली गई।

11 सौ महिलाओं ने लिया कलश यात्रा में हिस्सा

सतकुम्भा उत्सव प्रथम दिन कलश यात्रा में गांव खेड़ी गुज्जर, अहीर माजरा, बिलंदपुर की 11 सौ महिलाओं ने कलश यात्रा में हिस्सा लिया। प्राचीन, धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को समेटे 68 तीर्थों में शामिल सतकुंभा तीर्थ में रुद्र महायज्ञ के आचार्य राजेंद्र प्रसाद, आचार्य आनंद भट्ट, यज्ञ के ब्रह्मा ओम प्रकाश उप ब्रह्मा शिवम, जगदीश, मोहित, विनोद बाल कृष्ण जसप्रीत, गौरव भट्ट, सचिन, सुमित, सतबीर आदि रहे।

11 ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रों का उच्चारण के साथ रुद्र महायज्ञ किया गया आरम्भ

आचार्य राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में 11 ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रों का उच्चारण के साथ रुद्र महायज्ञ आरम्भ किया गया। महाराज महंत के परम सान्निध्य में खेड़ी गुर्जर के सरपंच जगबीर सिंह छौकर, राजेश पहलवान पुरखासिया, सेठपाल छौकर ने कलश यात्रा की अगवानी की।

हजारों साल पुराना सिद्ध पीठ भारत के 68 तीर्थों में हुआ शामिल

इस मौके पर मंगलकारी प्रवचनों की रसधारा प्रवाहित करते हुए महंत राजेश्वर महाराज ने कहा है कि रुद्र महायज्ञ सात दिन तक मानव कल्याण के लिए किया जा रहा है। यहां सप्तऋषियों ने तप करके इस पवित्र स्थल को अमरता की ओर पहुंचाया और हजारों साल पुराना सिद्ध पीठ भारत के 68 तीर्थों में शामिल हुआ। कार्यक्रम के मुख्य यजमान सरपंच जगबीर छौकर रहे। शिवेंदू भारद्वाज, सूरज शास्त्री, ब्रह्मपाल, प्रमोद, जनेश्वर, रामनिवास, विश्व हिन्दू परिषद के बजरंगदल मंडल खेड़ी गुज्जर, नीटू भाटी, शहरपाल जिंदड़, अख्तर आदि व्यवस्था में सेवाएं दी।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in